Haryana News : देश को पीएम मोदी की गारंटियों पर भरोसा: नायब सैनी

0
10
देश को पीएम मोदी की गारंटियों पर भरोसा: नायब सैनी
Haryana News : देश को पीएम मोदी की गारंटियों पर भरोसा: नायब सैनी

कार्यवाहक सीएम नायब सैनी ने कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने परिवार सहित असम के गुवाहाटी में स्थित मां कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली भी मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। नायब सैनी ने कहा कि मां कामाख्या देवी सबकी मुरादे पूरी करती है। उन्होंने मां के चरणों में शीश झुकाते हुए पूरे प्रदेशवासियों की मंगल कामना और सुख शांति के लिए की आराधना की।

इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले पूर्ण बहुमत को लेकर प्रदेश की जनता का कोटि-कोटि आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने तीसरी बार भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मोहर लगाते हुए प्रदेश में कमल खिलाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि 16 तारीख को देश के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में हरियाणा पहुंच रहे हैं। जहां भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम होगा। वे यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय भी पहुंचे थे। इससे पूर्व असम एवं त्रिपुरा के संगठन मंत्री रविंद्र राजू और असम सरकार में कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल ने उनका स्वागत किया।

कांग्रेस के झूठ की हार हुई

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस की ये परंपरा रही है कि अगर किसी चुनाव में सफलता नहीं मिलती है तो ईवीएम पर प्रश्न उठाए जाते हैं। हरियाणा में पीएम मोदी की नीतियों की जीत हुई है और कांग्रेस के झूठ की हार हुई है। लोग समझ चुके हैं और कांग्रेस का झूठ अब बिकने वाला नहीं है। अब देश को पीएम मोदी की गारंटियों पर भरोसा है।

यह भी पढ़ें : Manipur Violence Update: मैतेई-कुकी समुदाय आज पहली बार करेंगे बातचीत