
दस्तावेजों को लेकर प्रॉपर्टी को किया जाएगा सर्टिफाइड
Faridabad News (आज समाज) फरीदाबाद: जिले के गांव गांव अनंगपुर में आज मकान मालिकों को उनकी संपत्ति का मालिकाना सर्टिफिकेट मिलेगा। इसके लिए फरीदाबाद नगर निगम द्वारा गांव में आज विशेष कैंप लगाया जार रहा है। कैम्प में लाल डोरा के अंदर रहने वाले लोगों को उनके कागजात चेक करके प्रॉपर्टी सर्टिफाइड कर मालिकाना हक का सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
सरकार की योजना के अंतर्गत लाल डोरा में रहने वाले लोगों को उनकी प्रॉपर्टी के सर्टिफिकेट जारी किए जा रहे है। इस कार्य मे तेजी लाने के लिए कैम्प लगाए जा रहे है। कैम्प में लोगों से दस्तावेजों को लेकर प्रॉपर्टी को सर्टिफाइड किया जाएगा और साथ मे सर्टिफिकेट भी दिए जाएगें।
बिछपट्टी चौपाल पर सुबह 10 बजे होगा शुरू कैंप
निगम के द्वारा गांव अनंगपुर में कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। एनआईटी जॉन दो में अनंगपुर गांव की बिछपट्टी चौपाल पर भी नगर निगम द्वारा यह कैंप लगाया जा रहा है। यहां पर लाल डोरा में रहने वाले लोगों के दस्तावेज चेक कर उनको मालिकाना हक का सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
लोगों को घर बैठे मिल रहा योजनाओं का लाभ: प्रवीण जोशी
नगर निगम की मेयर प्रवीण जोशी ने बताया कि लोगों को घर बैठे सुविधाएं देने के लिए वो काम कर रहे है। लाल डोरा के अंदर आने वाले लोगों को अपनी प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट के लिए निगम के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। लेकिन अब उनके स्थान पर कैम्प लगाकर वो अपना प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट ले पाएंगे। निगम के अधिकारी वही पर लोगो के दस्तावेज चेक कर उनकी जांच कर सकेंगे और अगर कोई कमी रहेगी तो उसको भी पूरा किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें : हरियाणा में लू का यलो अलर्ट जारी