Delhi Saharanpur Highway : ओवरब्रिज बनने से सहारनपुर-दिल्ली का सफर हुआ आसान

0
46
Delhi Saharanpur Highway : ओवरब्रिज बनने से सहारनपुर-दिल्ली का सफर हुआ आसान
Delhi Saharanpur Highway : ओवरब्रिज बनने से सहारनपुर-दिल्ली का सफर हुआ आसान

Delhi Saharanpur Highway,सहारनपुर : नानौता फाटक पर लंबे समय से निर्माणाधीन ओवरब्रिज अब ,बनकर तैयार हो गया है। इस पर वाहनों का आवागमन भी शुरू कर दिया गया है। ओवरब्रिज बनने से सहारनपुर से दिल्ली का सफर आसान हो गया है।

दरअसल, दिल्ली के अक्षरधाम से बागपत, शामली होते हुए सहारनपुर तक 154 किलोमीटर लंबे नेशनल हाइवे 709बी की कुल लागत 4405 करोड़ है। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर नानौता क्षेत्र के गांव जंधेड़ी स्थित रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पिछले दो साल से चल रहा था, जो अब पूरा हो गया है। ओवरब्रिज बनने से राहगीरों को बहुत राहत मिली है। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते फाटक पर लंबा जाम रहता था। जिसकी वजह से राहगीरों को काफी परेशानी रहती थी। ओवरब्रिज बनने से जहां राहगीरों को जाम मुक्ति मिलेगी वहीं उनके वाहनों का ईंधन और समय भी बचेगा। फोरलेन ओवरब्रिज का निर्माण के साथ ही दोनों साइड सर्विस रोड निकाली गई हैं और डिवाइडर का कार्य भी पूरा हो गया है।

जल्द पूरा होगा एक ओर ओवरब्रिज का निर्माण

दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाइवे 709बी पर रामपुर मनिहारान में भी पिछले दो साल से अधिक समय से रेलवे फाटक पर फोरलेन ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। ओवरब्रिज के साइड में सड़क के लिए जमीन नहीं मिलने के चलते कार्य की गति धीमी थी, लेकिन अब दोनों साइड का कार्य शुरू हो गया है। जिसके जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। इस ओवरब्रिज के पूरा होते ही राहगीरों को जाम के झाम से मुक्ति मिलेगी।