Himachal News : केंद्र ने हिमाचल का विशेष ध्यान रखा : हर्ष महाजन

0
110
केंद्र ने हिमाचल का विशेष ध्यान रखा : हर्ष महाजन
केंद्र ने हिमाचल का विशेष ध्यान रखा : हर्ष महाजन
Himachal News (आज समाज) शिमला। भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि हिमाचल को बजट में विशेष स्थान मिला है, जिसमें वित्त मंत्री ने हिमाचल प्रदेश के आपदा को लेकर विशेष मदद का जिक्र भी किया है। उन्होंने कहा कि इस बार के रेल बजट में भी हिमाचल को रिकॉर्ड बजट प्राप्त हुआ है। वर्ष 2024-25 के बजट में हिमाचल के लिए 2698 करोड़ रुपये रेलवे विस्तारीकरण सहित अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए आवंटित किए हैं। हिमाचल प्रदेश में रेलवे विकास के लिए जारी बजट पूर्व की यूपीए सरकार से 25 गुणा ज्यादा है। यह हिमाचल में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगा।
महाजन ने बताया कि हिमाचल में नैरोगेज को छोड़कर रेलवे ने 100 प्रतिशत बिजलीकरण का काम पूरा कर लिया है। राज्य में शिमला सहित चार स्टेशनों को विश्वस्तरीय मानकों के आधार पर निर्मित किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में चार रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाया जाए। इनमें अंब-अंदौरा, बैजनाथ पपरोला, पालमपुर, शिमला को शामिल किया गया है। भानुपल्ली बिलासपुर-बैरी, चंडीगढ़-बद्दी और नंगल डैम-तलवाड़ा रेललाइन का कार्य तेज गति से चल रहा है। रेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति काफी अलग हैं। इसके लिए हिमालय टनलिंग मैथड के तहत कार्य किया जाएगा।