Himachal News : विधानसभा अध्यक्ष को मांगों से करवाया अवगत 

0
27
विधानसभा अध्यक्ष को मांगों से करवाया अवगत 
विधानसभा अध्यक्ष को मांगों से करवाया अवगत 
Himachal News (आज समाज) शिमला।  कईं कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी बुधवार को अपनी मांगों‌ को लेकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से उनके कार्यालय कक्ष में मिले। इन पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि उन्हें पूर्व की भांति हिमाचल सरकार सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के बराबर संशोधित सचिवालय पे दी जाए।
अपनी मांगो को लेकर पठानिया को अवगत करवाते हुए इन संगठनों के प्रवक्ता ने कहा कि हालांकि उन्हें सचिवालय पे मिल रही है, लेकिन उसे हिमाचल प्रदेश सिविल सेवाएं संशोधित वेतन नियम 2022 के लागू होने के उपरान्त संशोधित नहीं किया गया है। जबकि हिमाचल प्रदेश सरकार सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी इसे संशोधित रूप में ले रहे हैं।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इन प्रतिनिधियों को उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। साथ ही आगामी कार्यवाही के लिए अपना मांग पत्र लिखित रूप में प्रस्तुत करने को कहा।