Punjab News:राज्य में बागवानी अधीन क्षेत्र 4,39,210 हेक्टेयर से बढ़कर 4,81,616 हेक्टेयर हुआ

0
121
राज्य में बागवानी अधीन क्षेत्र 4,39,210 हेक्टेयर से बढ़कर 4,81,616 हेक्टेयर हुआ
राज्य में बागवानी अधीन क्षेत्र 4,39,210 हेक्टेयर से बढ़कर 4,81,616 हेक्टेयर हुआ

चंडीगढ़(आज समाज)। पंजाब के बागवानी मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि फसल विविधता के लिए किए जा रहे प्रयासों का असर दिखने लगा है और बागवानी के तहत क्षेत्र में बड़ा इजाफा दर्ज किया गया है। चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बागवानी क्षेत्र में पिछले 28 महीनों के दौरान हुई वृद्धि के आंकड़े पेश करते हुए बताया कि मान सरकार द्वारा मार्च 2022 में सत्ता सं•ाालने के बाद से अब तक बागÞवानी के तहत कुल क्षेत्रफल 42,406 हेक्टेयर तक बढ़ा है। उन्होंने बताया कि मार्च 2022 से पहले बागÞवानी के तहत क्षेत्र 4,39,210 हेक्टेयर था, जो अब बढ़कर 4,81,616 हेक्टेयर हो गया है और यह फÞसल विविधता के तहत महत्वपूर्ण प्रगति का संकेत है।

कैबिनेट मंत्री ने विस्तार से बताया कि पिछले 28 महीनों के दौरान फलों की खेती के तहत क्षेत्र 6,475 हेक्टेयर की वृद्धि के साथ 96,686 हेक्टेयर से बढ़कर 1,03,161 हेक्टेयर हो गया है, जबकि सब्जियों की खेती के तहत क्षेत्र 35,009 हेक्टेयर की बड़ी वृद्धि के साथ 3,21,466 हेक्टेयर से बढ़कर 3,56,465 हेक्टेयर हो गया है। चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने मशरूम की खेती, मेंथा तेल और हल्दी के उत्पादन में वृद्धि का जिक्र करते हुए बताया कि सजावटी फूलों की खेती के तहत क्षेत्र 1,728 हेक्टेयर से बढ़कर 2050 हेक्टेयर हो गया है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह आंकड़े बागÞवानी वि•ााग के अथक प्रयासों और पंजाब में कृषि विविधता के लिए मुख्यमंत्री •ागवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच की सफलता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि फसल विविधता के तहत बागवानी की खेती में वृद्धि टिकाऊ खेती और राज्य के किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

उन्होंने कहा कि बागÞवानी के क्षेत्र में यह वृद्धि पंजाब सरकार द्वारा फ सल विविधता को प्रोत्साहन देने और किसानों को ला•ादायक फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु किए जा रहे अथक प्रयासों का प्रमाण है। बागवानी मंत्री ने कहा कि राज्य में फसल विविधता को प्रोत्साहन देने और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने हाल ही में संशोधित नए नर्सरी नियम •ाी जारी किए हैं।