Chandigarh News : योजना का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना : चीमा

0
34
योजना का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना : चीमा
योजना का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना : चीमा

Chandigarh News (आज समाज)चंडीगढ़ : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि “बिल लाओ इनाम पाओ” योजना का उद्देश्य कर जागरूकता को बढ़ावा देना और लोगों को उनकी खरीदारी के लिए बिल की मांग करने के लिए प्रोत्साहित करना था। उन्होंने कहा कि इस योजना की सफलता मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा कर प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के प्रयासों का प्रमाण है।

आम जनता के बीच लोकप्रिय हो चुकी ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना की शानदार सफलता की घोषणा करते हुए, पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कर मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां बताया कि मेरा बिल एप पर अपलोड किए गए कुल 97,443 बिलों के परिणामस्वरूप 2601 विजेताओं ने 1,51,62,335 रुपए के इनाम जीते हैं।

यह जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस योजना से कर अनुपालन में भी महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बिल जारी करने में अनियमितताओं के दोषी पाए जाने वालों पर 7,92,72,741 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें से अब तक 6,16,98,869 रुपए का जुर्माना वसूला जा चुका है।