Punjab News : सरकार का उद्देश्य जरुरतमंद वर्ग की मदद करना : डॉ. बलजीत कौर

0
94
Punjab News : सरकार का उद्देश्य जरुरतमंद वर्ग की मदद करना : डॉ. बलजीत कौर
Punjab News : सरकार का उद्देश्य जरुरतमंद वर्ग की मदद करना : डॉ. बलजीत कौर

कहा, वृद्धजनों, बेसहारा महिलाओं और बच्चों की भलाई के लिए सरकार लगातार प्रयासरत्त

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान अब तक वृद्धावस्था पेंशन, जरूरतमंदों और बेसहारा महिलाओं और बच्चों को वित्तीय सहायता के रूप में 16,847.83 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार सभी वर्गों और जरुरतमंद लोगों, विशेष रूप से बुजुर्ग नागरिकों, विधवाओं, बेसहारा महिलाओं, बेसहारा बच्चों और दिव्यांगजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत इतनी राशि जारी की

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 3,651.08 करोड़ रुपये वितरित किए गए, जिससे 21.26 लाख लाभार्थियों को लाभ हुआ। इसी तरह, वर्ष 2023-24 में 3,950.68 करोड़ रुपये वितरित किए गए, जिससे 22.11 लाख लाभार्थी लाभांवित हुए। इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3,708.57 करोड़ रुपए वितरित किए गए, जिससे 22.64 लाख लोगों को लाभ प्राप्त हुआ। इस प्रकार, मौजूदा सरकार के कार्यकाल के दौरान अब तक वृद्धावस्था पेंशन के रूप में 11,310.33 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।

बेसहारा महिलाओं और बच्चों के लिए इतनी राशि की जारी

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आगे कहा कि विधवा और बेसहारा महिलाओं को वित्तीय सहायता के रूप में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1,013.07 करोड़ रुपये वितरित किए गए, जिससे 5.84 लाख लाभार्थियों को लाभ मिला। इसी तरह, वर्ष 2023-24 में 1,084.92 करोड़ रुपये वितरित किए गए, जिससे 6.11 लाख लाभार्थियों को लाभ प्राप्त हुआ।

उन्होंने यह भी बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1,042.63 करोड़ रुपये वितरित किए गए, जिससे 6.47 लाख लोग लाभान्वित हुए। इस प्रकार, मौजूदा पंजाब सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान अब तक विधवा एवं बेसहारा महिलाओं के लिए 3,140.62 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। बेसहारा बच्चों के कल्याण के लिए अब तक 1,077.41 करोड़ रुपये और दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए 1,319.47 करोड़ रुपये वितरित किए हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : विरोधी पार्टियों की आवाज दबा रही भाजपा : मान

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : पंजाब पुलिस ने 22 दिन में 2613 नशा तस्कर किए काबू