Moga News : बेकरी संचालक पर फायरिंग के आरोपी काबू

0
57
बेकरी संचालक पर फायरिंग के आरोपी काबू
बेकरी संचालक पर फायरिंग के आरोपी काबू

Moga News (आज समाज), मोगा : सीएम भगवंत मान के आदेश व डीजीपी गौरव यादव के निर्देश में प्रदेश पुलिस द्वारा चलाई जा रही विशेष मुहिम का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में अपराधियों की धरपकड़ तेजी से की जा रही है। ऐसी ही एक कामयाबी मोगा पुलिस ने हासिल करते हुए बेकरी मालिक पर फायर करने के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान आरोपियों से पुलिस ने हथियार भी बरामद कर लिए हैं। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि

लुधियाना के राजगुरु नगर में बेकरी मालिक को गोपी लाहौरिया गैंग के दो शातिरों ने फायरिंग की थी। इन दोनों को मोगा पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से दो पिस्टल, दो मोबाइल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। इन्हीं दोनों आरोपियों ने मोगा में 26 अगस्त को एसबीआई की एजेंट के दफ्तर में फायरिंग करके लूट करने की भी कोशिश की थी। दोनों आरोपियों ने दिल्ली कॉलोनी में पुलिस पर फायरिंग करके भागने की कोशिश की तो पुलिस पार्टी ने जवाबी फायरिंग की। इसमें एक आरोपी जख्मी हो गया। उसे मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मोगा एसएसपी ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान शक के आधार पर एक सफेद एक्टिवा स्कूटर को रुकने का इशारा किया गया। तभी एक्टिवा सवार ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया और भगाने की कोशिश की। इसी दौरान एक्टिवा फिसल कर गिर गई और आरोपी भागने लगे। इस पर पुलिस पार्टी ने फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक के पैर में घुटने के नीचे गोली लगी वहीं दूसरे के पैर में चोट लग गई।