
प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव के 555वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ने की घोषणा
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव के 555वें प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर हरियाणा विधानसभा में घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा गुरुग्राम में लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से 700 बेड के सरकारी अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। सरकार ने निर्णय लिया है कि इस अस्पताल का नामकरण गुरु नानक देव के नाम पर किया जाएगा।
इसके अलावा, सिख समाज की ओर से हरियाणा के किसी भी विश्वविद्यालय में गुरु नानक देव के नाम से एक चेयर की स्थापना की मांग के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग की 18 जनवरी, 2024 की नीति अनुसार ऐसे प्रस्ताव को स्वीकृति देने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री गत दिवस विधानसभा सत्र के दौरान प्रथम पातशाह गुरु नानक देव के 555वें प्रकाश पर्व के बधाई प्रस्ताव को पेश करते हुए बोल रहे थे। प्रस्ताव पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्रवार को प्रथम पातशाह गुरु नानक देव का 555वां प्रकाश पर्व है।
गुरु नानक देव ने अपनी चरण धूलि से इस धरा को किया पावन
यह सदन इस अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता है। साथ ही, इस प्रस्ताव के माध्यम से जन-जन को उनके प्रकाश पर्व की लख लख बधाई देता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले, वर्ष 2019 में गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर उनकी एक पिता एकस के हम बारक की शिक्षा पर चलते हुए हरियाणा और पंजाब विधानसभा का संयुक्त सत्र आयोजित किया गया था। नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सौभाग्यशाली है कि यहां 16वीं शताब्दी के आरंभ में गुरु नानक देव जी ने अपनी चरण धूलि से इस धरा को पावन किया।
यह भी पढ़ें : भाजपा ने अनाज के बदले वोट खरीदने का किया काम : बीबी बत्रा