Kashmir Terrorist Attack : कश्मीर में आतंकी हमला, सात लोगों की हत्या

0
9
Kashmir Terrorist Attack : कश्मीर में आतंकी हमला, सात लोगों की हत्या
Kashmir Terrorist Attack : कश्मीर में आतंकी हमला, सात लोगों की हत्या

मारे गए लोागों में एक चिकित्सक, 6 मजदूर शामिल

Kashmir Terrorist Attack (आज समाज), जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न होने की वजह से आंतकवादी गुटों में हताशा व निराशा का माहौल है। इसी के चलते वे अब आंतकी हमलों को अंजाम देने की फिराक में हैं। ऐसा ही एक हमला गत रात्रि गांदरबल में श्रीनगर-लेह हाईवे पर सोनमर्ग के पास गगनगीर इलाके में जेड मोड़ सुरंग निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारियों पर किया गया।

आतंकवादियों ने डॉक्टर और छह मजदूरों की हत्या कर दी। प्रवासी मजदूरों में यह एक सप्ताह में दूसरी बार हमला किया गया है। इन हमलों ने एक बार फिर घाटी में काम करने वाले 50 हजार से अधिक प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतकों की पहचान डॉ. शाहनवाज (बडगाम), फहीम नजीर, कलीम और मोहम्मद हनीफ (सभी बिहार), शशि अबरोल (जम्मू), अनिल शुक्ला (मध्य प्रदेश) और गुरमीत सिंह (पंजाब) के रूप में हुई है। इसके अलावा इस हमले में पांच घायलों का इलाज चल रहा है।

2021 में हुए थे इस तरह के हमले

जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने 2021 में भी इसी तरह प्रवासी मजदूरों पर आतंकी हमले किए थे। 16 और 17 अक्तूबर, 2021 को बिहार एवं यूपी के चार मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब घाटी से बड़े स्तर पर प्रवासी मजदूरों ने पलायन किया था। अब फिर कश्मीर में वैसा ही माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है। ज्ञात रहे कि जम्मू और कश्मीर के अलग-अलग जिलों में चलने वाली तमाम बड़ी परियोजनाओं में प्रवासी मजदूर काम करते हैं।

इस आंतकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं। सेना और स्थानीय पुलिस जवानों ने मिलकर सर्च अभियान चला दिया है और पूरे क्षेत्र को घेरकर आतंकियों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए गए है। आतंकवादियों के खिलाफ चलाए अभियान में सेना व पुलिस के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और आॅपरेशन की अगुवाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Weather Update : बंगाल की खाड़ी में उठ रहा चक्रवाती तुफान

यह भी पढ़ें : Punjab CM News : धान खरीद को राजनीतिक मुद्दा न बनाएं : मान