Haryana News Gurugram: तेंदुओं की दहशत, गांव टिकली में 10 गायों को बना चुके शिकार

0
73
तेंदुओं की दहशत, गांव टिकली में 10 गायों को बना चुके शिकार
तेंदुओं की दहशत, गांव टिकली में 10 गायों को बना चुके शिकार

Haryana News (आज समाज) गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम के एक गांव में तेंदुआ देखे जाने के बाद दहशत का माहौल है। तेंदुआ गोशाला में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। ग्रामीणों की मानें तो तेंदुए गोशाला में घुस कर 10 गायों का शिकार कर चुके हैं। सूचना के बाद वाइल्ड लाइफ विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि वे केवल लीपापोती कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के गांव टिकली में तेंदुओं का आतंक सामने आया है। बीती रात दो तेंदुए गांव की गोशाला में लगे सीसीटीवी में दिखाई दिए। एक तेंदुआ दीवार फांद कर अंदर आता हुआ दिखा। गांव में तेंदुओं को देखे जाने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है की एक महीने के दौरान तेंदुए ने उनके गांव की गोशाला की 10 गायों को अपना शिकार बना चुके हैं। टिकली गांव में तेंदुआ देखे जाने की सूचना वाइल्ड लाइफ विभाग को दी गई। अधिकारी गांव का दौरा कर चुके हैं। तेंदुओं को पकड़ने के लिए एक जाल भी दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वे विभाग की इस कार्यवाही से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं। यहां केवल लीपा पोती का काम किया जा रहा है। बता दें कि टिकली गांव अरावली के पहाड़ों पर बसा हुआ है। देर रात को तेंदुए अरावली के पहाड़ों से शिकार की तलाश में गांव टिकली तक पहुंच रहे हैं। हालांकि गांव वासी अपने स्तर पर भी तेंदुओं को काबू करने के उपाय कर रहे हैं। गोशाला में गायों को भी इनका शिकार होने से बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वाइल्ड लाइफ अधिकारी राजेश चहल के मुताबिक टिकली गांव अरावली की श्रृंखला में बसा हुआ है। ये गोशाला अरावली के बिलैकुल सटके बनी हुई है। पहले भी शिकायत आ चुकी है कि तेंदुआ आया और गाय का शिकार कर चला गया। आज भी जब अधिकारी वहां गए तो देखा कि गाय का शिकार हो रखा है। सीसीटीवी भी देखा गया, जिसमें दो तेंदुए कैद हुए हैं।

गांव वालों को सचेत रहने को कहा: राजेश चहल

राजेश चहल ने कहा कि अच्छी बात है की तेंदुए बढ़ रहे है और अरावली में तेंदुए देखने को मिले हैं। लेकिन हम इसके लिए भी तैयार हैं कि कोई अनहोनी घटना न हो। इसलिए गोशाला और गांव वासियों को सचेत रहने को कहा गया है। जंगल के अंदर से जानवर को नही पकड़ा जा सकता और ये ठीक भी नही है। इसलिए गांव वालों को कहा गया है कि आप सचेत रहें, क्योंकि गोशाला में गाय है और बछड़े है। राजेश चहल ने बताया की आने वाले दिनों में हो सकता है कि इंसान और तेंदुए आमने सामने हो जाएं। इसकी वजह ये भी है कि अरावली में अवैध फार्म हाउस बनाए जा रहे हैं। इनसे जानवरों को परेशानी होती है। हालाकि अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नही आया, जिसमें तेंदुए ने इंसान पर अटैक किया हो, लेकिन आगे ऐसा हो सकता है। अधिकारी ने बताया की तेंदुए की काउंटिंग 2016-17 में हुई थी, तब 31 थे लेकिन वो अब बढ़ कर 55 से 65 हो गए हैं।