Himachal Weather : प्रदेश में धूप खिलने के बाद पारे में उछाल

0
9
Himachal Weather : प्रदेश में धूप खिलने के बाद पारे में उछाल
Himachal Weather : प्रदेश में धूप खिलने के बाद पारे में उछाल

तीन दिन साफ रहेगा मौसम, 25 से बारिश का येलो अलर्ट

Himachal Weather (आज समाज), शिमला : मानसून के कमजोर पड़ने के प्रदेश का मौसम आजकल साफ चल रहा है। लोगों को जहां बारिश और भूस्खलन से राहत मिली है। वहीं तापमान बढ़ने से मैदानी क्षेत्रों का पारा चढ़ना शुरू हो गया है। जिससे एक बार फिर से गर्मी का एहसास हो रहा है। दूसरी तरफ मौसम विभाग का कहना है कि प्रेश में 24 तक इसी तरह से राहत मिलती रहेगी। वहीं 25 सितंबर से प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया जाएगा। मैदानों के साथ पहाड़ों में भी मानसून सीजन के दौरान पसीने छूटने लगे हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

13 शहरों का पारा 30 डिग्री से ज्यादा

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो शनिवार को प्रदेश के 13 क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री पार रहा। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली रही। सुंदरनगर, भुंतर, ऊना, सोलन, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, चंबा, धौलाकुआं, बरठीं, ताबो, नेरी और सैंज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा। प्रदेश में ऊना सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि बिलासपुर में 34.6 और कांगड़ा में 33.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : हेरोइन और हथियारों सहित 10 तस्कर गिरफ्तार

ये भी पढ़ें : Punjab News : प्रदेश सरकार ने फिर किया तैयार मिशन बुड्ढा नाला