सामान्य से 4 डिग्री अधिक हुआ तापमान
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। रोहतक और नारनौल में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाएंगा। प्रदेश का तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक हो चुका है। मौसम विभाग ने आज के लिए 16 जिलों में गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 से 9 अप्रैल तक सभी जिलों यानी पूरे प्रदेश में तापमान 40 डिग्री पार कर जाएगा।
अगर सामान्य से 5 डिग्री तापमान बढ़ा तो फिर हीट वेव यानी लू चलने लगेगी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आम तौर पर अप्रैल महीने के पहले 15 दिनों में मौसम सामान्य रहता है। अंतिम हफ्ते से गर्मी शुरू होती है। इस बार अप्रैल के पहले हफ्ते से ही गर्मी बढ़ गई है। इसकी वजह हरियाणा और दिल्ली एनसीआर का साफ व खुश्क मौसम है।
इन जिलों में अधिक रहेंगी गर्मी
हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, पानीपत व सोनीपत में गर्मी ज्यादा रहेगी। हालांकि 6 जिलों, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल को ग्रीन जोन में रखा गया है। यहां तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।