Hisar Weather Update : हरियाणा में आज तापमान में होगी बढ़ोतरी

0
105
Hisar Weather Update : हरियाणा में आज तापमान में होगी बढ़ोतरी
Hisar Weather Update : हरियाणा में आज तापमान में होगी बढ़ोतरी

सिरसा रहा सबसे गर्म जिला, 42.4 डिग्री पर पहुंचा तापमान
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में आज से गर्मी बढ़ेगी। प्रदेश के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं गत दिवस सिरसा प्रदेश का सबसे अधिक गर्म जिला रहा। जहां का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गत शुक्रवार को आंधी-बारिश के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले दिनों प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहा। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बारिश भी हुई।

अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा में सबसे ज्यादा गिरावट सिरसा के कैनाल कॉलोनी ओटू में 1.9 की हुई। जिसके बाद सिरसा के कैनाल कॉलोनी ओटू का तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा बढ़ोतरी करनाल में 3 डिग्री की हुई। इसके बाद करनाल का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

ये भी पढ़ें : US-China Tariff Conflict : व्यापार के लिए बीच का रास्ता निकाले अमेरिका : चीन