उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण सुबह-शाम ठंड
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में दिन के तापमान में फिर से वृद्धि होने लगी है। प्रदेश में दो दिन से चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति धीमी होने के कारण प्रदेश के 7 जिलों का तापमान 28 डिग्री के पास चला गया है। इन जिलों में हिसार, नारनौल-महेंद्रगढ़, सिरसा, चरखी दादरी, फरीदाबाद और पलवल शामिल हैं। महेंद्रगढ़ में दिन का सबसे अधिक तापमान 30.3 डिग्री दर्ज किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तापमान इसी तरह से बढ़ेगा। केवल सुबह-शाम के समय ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि एक सप्ताह तक तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। होली के बाद दिन में गर्मी महसूस होगी।

होली के बाद होगा गर्मी का अहसास

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में भी 9 मार्च और 12 मार्च को एक के बाद एक दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम में थोड़ा बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं, उत्तरी पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। मार्च के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर कम हो जाएगा।

ये भी पढ़ें  : हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज से