Telangana Crime: नजरअंदाज करने पर चाकू से हमला कर की महिला हत्या

0
77
Telangana Crime नजरअंदाज करने पर चाकू से हमला कर की महिला हत्या
Telangana Crime : नजरअंदाज करने पर चाकू से हमला कर की महिला हत्या

Hyderabad Crime, (आज समाज), हैदराबाद: तेलंगाना की हैदराबाद में एक व्यक्ति ने नजरअंदाज पर 26 वर्षीय एक महिला की हत्या कर दी। पीड़िता पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। वारदात बुधवार देर रात की है। आरोपी ने महिला पर कई वार किए। बाद में उसने खुुद भी आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि कर्नाटक के बिदर जिले का रहने वाला था। वह पिछले कल रात को महिला के कमरे में गया और उसपर चाकू से हमला कर दिया। उसने मृतक के अन्य तीन दोस्तों पर भी हमला किया। एक अधिकारी ने बताया कि महिला और उसके दोस्तों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले बेंगलूरु में नौकरी करता था। वहीं, महिला एक ब्यूटीशियन थी। दोनों एक-दूसरे को जानते थे और रिलेशनशिप में भी थे। महिला बाद में हैदराबाद आ गई और बीते एक माह से वह आरोपी को नजरअंदाज कर रही थी। आरोपी शक हुआ कि महिला उसे छोड़ककर किसी अन्य व्यक्ति के साथ आगे बड़ रही है। इसी से गुस्से में आकर उसने महिला को मार डाला

महिला पहले से ही शादीशुदा थी और आपसी कारणों से वह अपने पति से अलग रहती थी। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के एक दिन बाद गुरुवार को आरोपी ने इलेक्ट्रिक पोल पर चढ़कर हाई टेंशन तार को छूकर अपनी जान दे दी। आरोपी को ढूंढ रही पुलिस ने उसका पता लगाया और घटनास्थल पर पहुंची। आरोपी के शरीर पर जलने के निशान थे।