Telangana Accident: यादाद्री भोंगीर जिले में कार के झील में गिरने से 5 लोगों की मौत

0
175
Telangana Accident: यादाद्री भोंगीर जिले में कार के झील में गिरने से 5 लोगों की मौत
Telangana Accident: यादाद्री भोंगीर जिले में कार के झील में गिरने से 5 लोगों की मौत
  • शराब पीकर गाड़ी चलाने का संदेह

Car Accident In Telangana, (आज समाज), हैदराबाद: तेलंगाना के यादाद्री भोंगीर जिले के भूदान पोचमपल्ली मंडल में जलालपुर गांव के पास एक कार के झील में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आज तड़के यह हादसा हुआ। कार अनियंत्रित होकर झील में गिरी। हादसे में एक व्यक्ति घायल भी  हुआ है। पीड़ित कथित तौर पर नशे में थे।

ये भी पढ़ें : PM Modi News: देश भर में कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए केंद्र प्रतिबद्ध

दुर्घटना का शिकार हुए लोगों की पहचान वामसी (23), दिग्नेश (21), हर्ष (21), बालू (19) और विनय (21) के रूप में हुई है। घायल 21 वर्षीय मणिकांत है। पुलिस के अनुसार सभी  हैदराबाद के एलबी नगर निवासी थे और जब हादसा हुआ तब वे नशे में थे। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार वे शुक्रवार देर रात अपने घरों से निकले और सुबह-सुबह ताजी ताड़ी पीने के लिए गांव की तरफ जा रहे थे।

ये भी पढ़ें : Punjab News: पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर 10 सदस्य गिरफ्तार किए

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, कानूनी औपचारिकताओं के बाद मृतकों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए जाएंगे। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। रिपोर्टों के अनुसार, जब हादसा तब कार तेज रफ्तार में थी। कार ने नियंत्रण खो दिया और यह सड़क से उतरकर झील में गिर गई। घटना की सूचना मिलने पर तेलंगाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हताहतों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, मामला दर्ज कर लिया गया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे

ये भी पढ़ें : Syria Rebel Offensive: भारतीय नागरिकों को सीरिया की यात्रा से बचने की सलाह