Haryana News: हरियाणा में प्राइमरी कक्षाओं का सिलेबस बदला, पहली, दूसरी, तीसरी व छठी कक्षा के बच्चों को मिलेंगी नई पुस्तकें

0
115
Haryana News: हरियाणा में प्राइमरी कक्षाओं का सिलेबस बदला, पहली, दूसरी, तीसरी व छठी कक्षा के बच्चों को मिलेंगी नई पुस्तकें
Haryana News: हरियाणा में प्राइमरी कक्षाओं का सिलेबस बदला, पहली, दूसरी, तीसरी व छठी कक्षा के बच्चों को मिलेंगी नई पुस्तकें

बच्चों की रुचि अनुसार तैयार की गई किताबें
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में नई शिक्षा नीति के तहत प्राइमरी कक्षाओं के सिलेबस में बदलाव कर दिया गया है। अब नए सत्र से पहली, दूसरी, तीसरी व छठी कक्षा के बच्चों को नई पुस्तकें मिलेंगी। इन किताबों को बच्चों की रुचि अनुसार तैयार किया गया है। हरियाणा शिक्षा विभाग में एडिशनल डायरेक्टर सुनील बजाज ने बताया कि नई किताबों को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि बच्चों को आपस में चर्चा करने का मौका मिलेगा। बच्चों के सामने खेल होंगे और खेल-खेल में बच्चे सीख पाएंगे।

इसके अलावा पहेलियां व चुनौतियां भी रखी गई हैं, ताकि बच्चे खुद पढ़ें और खुद करें। हरियाणा शिक्षा विभाग में एडिशनल डायरेक्टर सुनील बजाज ने बताया कि इस बाद विभाग द्वारा 2 नई किताबें (फिजिकल एजुकेशन एवं आर्ट एजुकेशन) को भी जोड़ा है। फिलहाल ये किताबें अध्यापकों को दी जाएंगी। जिससे कि अध्यापक बच्चों को विभिन्न गतिविधियां करवाएं। जो गतिविधि हर बच्चे से करवाई जानी अनिवार्य है।

किताबों पर लगाए क्यूआर कोड

इस बार किताबों के साथ क्यूआर कोड भी लगाए जाएंगे। जिससे शिक्षा विभाग को कोई बदलाव करना हो, कुछ जानकारी एड करनी हो, कोई गलती हो तो उसे सुधारना हो, कोई जानकारी देनी हो तो उसे एड किया जा सके। वहीं किताबों में हरियाणा के परिपेक्ष में 10 प्रतिशत बदलाव किया है।

किताबें तैयार करने में एससीईआरटी की ली गई मदद

एससीईआरटी ने पहली व दूसरी की गणित की किताब तैयार की हैं। किताबों को तैयार करने में एनसीआरटी की मदद भी ली गई है। इस बार किताबों के 2 पार्ट किए हैं। जिन्हें अलग-अलग समय में (वर्ष के शुरू के 6 महीने पार्ट वन व दूसरे 6 महीने पार्ट टू) पढ़ाए जाएंगे। जिससे बच्चों की रुचि बढ़े, उन पर अधिक बोझ ना हो और छह माह बाद नई किताबें मिल जाएं।

ये भी पढ़ें  : हरियाणा में भ्रष्ट अधिकारियों को 50 साल की उम्र के बाद नहीं मिलेगी एक्सटेंशन