Swara Bhaskar: एक्ट्रेस ने कोलकाता दुष्कर्म और हत्याकांड पर जताई कड़ी आपत्ति, की यह मांग

0
106
Swara Bhaskar एक्ट्रेस ने कोलकाता दुष्कर्म और हत्याकांड पर जताई कड़ी आपत्ति, की यह मांग
Swara Bhaskar : एक्ट्रेस ने कोलकाता दुष्कर्म और हत्याकांड पर जताई कड़ी आपत्ति, की यह मांग

Swara Worried On Kolkata Rape & Murder Case, (आज समाज), नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डाक्टर के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की वीभत्स वारदात पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने मृतका के लिए न्याय की मांग करते हुए कहा है कि आरोपी पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए। अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली इस अभिनेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर कहा है कि कि भारत महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है।

हत्या की वारदात भयावह और वीभत्स

एक्ट्रेस ने लिखा, कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात भयावह और वीभत्स है। यह इस बात की कठोर याद दिलाती है कि एक समाज के रूप में हम महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, भले ही वो वे महिलाएं हैं जो जरूरत पड़ने पर हमारा इलाज करेंगी और हमें बचाएंगी। उन्होंने आगे लिखा, आधारभूत संरचना! यह एक दर्दनाक अनुस्मारक है कि भारत, महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। आरोपियों पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए और मृतका को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए। हमारे देश के प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के साथ एकजुटता!

कुछ यूजर्स ने स्वरा को सपोर्ट किया तो कुछ नेटिजेंस ने…

एक्ट्रेस का उक्त पोस्ट देखने के बाद कुछ लोगों ने जहां उनका सपोर्ट किया तो वहीं कुछ नेटिजेंस ने इस मुद्दे पर उनके ‘पक्षपातपूर्ण’ और ‘पाखंडी’ रुख की आलोचना की है। कुछ यूजर्स ने स्वरा भास्कर को याद दिलाने में देरी नहीं की कि हाथरस केस के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर क्या कहा था। एक यूजर ने स्वरा भास्कर के उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने हाथरस मामले पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा मांगा था। ट्वीट का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा कि अब समय आ गया है कि बंगाल की मुख्यमंत्री भी इस्तीफा दें। एक और एक्स यूजर ने लिखा, अब आप ममता बनर्जी से इस्तीफा नहीं मांगेंगी? वह एक महिला सीएम हैं।