Surya Grahan Updates, आज समाज डिजिटल डेस्क: आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ज्योतिष के अनुसार लगभग 3 घंटे 53 मिनट तक रहने वाला यह आंशिक सूर्य ग्रहण है और कुछ ही जगहों पर दिखाई देगा। भारत में यह दिखाई नहीं देगा।

ग्रहण के दौरान कुछ काम होते हैं वर्जित

ग्रहण के दौरान कुछ काम करने वर्जित होते हैं। भोजन न पकाया जाता है और न ग्रहण के दौरान अन्न खाया जाता है। सूतक काल के दौरान मंदिर भी बंद रहते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि सूर्य ग्रहण कितने बजे लेगा और यह कहां दिखेगा। यह भी बता रहे हैं कि भारत में सूतक काल मान्य होगा अथवा नहीं होगा? भारत ने ग्रहण के न दिखने के कारण यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

इन देशों में दिखेगा ग्रहण

  • आंशिक उत्तरी अमेरिका
  • दक्षिण अमेरिका
  • आर्कटिक महासागर
  • यूरोप
  • उत्तर-पश्चिम अफ्रीका
  • उत्तरी एशिया
  • उत्तरी ध्रुव
  • अटलांटिक महासागर

दोपहर इतने बजे शुरू होगा ग्रहण

भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण दोपहर 2 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगा और यह शाम 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इस तरह वर्ष 2025 का यह पहला सूर्यग्रहण तकरीबन तीन घंटे 53 मिनट तक चलेगा। सूर्य ग्रहण शुरू होने से करीब 12 घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है। ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा, पर ज्योतिष के अनुसार इसका सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ सकता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद शनि मार्गी होंगे। सूर्य और कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश करेगा। शनि आज रात लगभग 11 बजे कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा।

यह भी पढ़ें : Shanidev: हर व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं न्याय के देवता शनिदेव

जानिए क्या होता है सूर्य ग्रहण

खगोलीय घटना के मुताबिक चंद्रमा जब पृथ्वी व सूर्य के बीच आ जाता है, तो उसकी छाया धरती पर पड़ती है और ऐसी स्थिति में सूर्य ग्रहण होता है। इस दौरान सूर्य दिखता नहीं है और अंधकार या यंू कहें कि जब सूर्य दिखाई नहीं देता तो वह जगह काली दिखने लगती। इसी को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।