Delhi News : सभी एजेंसियों के सर्वे फर्जी : अरविंद केजरीवाल

0
96
Delhi News : सभी एजेंसियों के सर्वे फर्जी : अरविंद केजरीवाल
Delhi News : सभी एजेंसियों के सर्वे फर्जी : अरविंद केजरीवाल

Delhi News (आज समाज), नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम कल आठ फरवरी को सामने आ जाएंगे। इससे पहले मतदान के बाद पांच फरवरी की शाम को कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल दिखाए। इनमें से ज्यादात्तर में भाजपा को बहुमत के करीब बताया गया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछले ढाई दशक से ज्यादा समय से सत्ता का बनवास काट रही भाजपा की सत्ता में वापसी हो सकती है।

हालांकि पिछले दो विधानसभा चुनाव के दौरान इन एजेंसियों ने जो सर्वे दिखाए थे चुनाव परिणाम भी उसी के अनुसार रहे थे। इस बार के सर्वे को नकारते हुए आप सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सभी सर्वे फर्जी हैं। केजरीवाल ने कहा कि सर्वे बता रहे हैं कि भाजपा को 55 सीट के करीब मिल रही हैं। यदि यह सही है तो फिर भाजपा के लोग आप नेताओं को फोन करके लालच क्यों दे रहे हैं।

2 घंटे में 16 नेताओं से किया संपर्क

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मात्र दो घंटे में ही उनकी पार्टी के 16 लोगों को आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का प्रलोभन दिया गया है। उन्हें मंत्री पद व मोटी रकम का भी प्रलोभन दिया जा रहा है। उम्मीदवारों से कहा जा रहा है कि आप छोड़ कर भाजपा में आ जाओ। मंत्री बना देंगे और 15-15 करोड़ देंगे।

सीएम आतिशी ने भी दी एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया

एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि अगर गाली गलौज पार्टी की 50 से ज्यादा सीटें आ रही हैं, तो यह हमारे प्रत्याशियों को संपर्क करके तोड़ने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? यह दिखा रहा है कि एग्जिट पोल एक साजिश है। आम आदमी पार्टी के विधायकों को तोड़ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा रही है। लेकिन दिल्ली की जनता ने स्पष्ट रूप से आप को अपना वोट देकर दोबारा से सत्ता में लाने का फरमान सुनाया है जोकि कल शाम तक सबके सामने आ जाएगा।

ये भी पढ़ें : Delhi Weather : दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, बारिश की संभावना नहीं