Sunil Jakhar Resigned : पंजाब भाजपा को सुनील जाखड़ ने दिया झटका

0
18
Sunil Jakhar Resigned : पंजाब भाजपा को सुनील जाखड़ ने दिया झटका
Sunil Jakhar Resigned : पंजाब भाजपा को सुनील जाखड़ ने दिया झटका

हाई कमान ने अभी स्वीकार नहीं किया पंजाब भाजपा अध्यक्ष पद से जाखड़ का इस्तीफा

Sunil Jakhar Resigned (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब में भाजपा संगठन की मजबूती को लेकर चल रहे प्रयासों को आज उस समय झटका लगा जब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से सुनील जाखड़ ने इस्तीफा दे दिया। हालांकि अभी तक जो सूचना मिल रही है उसके अनुसार हाई कमान ने जाखड़ का इस्तीफा मंजूर नहीं किया है और हो सकता है उन्हें मनाने का प्रयास किया जाए। ज्ञात रहे कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा ने संगठन में बदलाव करते हुए सुनील जाखड़ को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।

कठिन समय में पंजाब में भाजपा को मजबूत किया

भाजपा ने जब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सुनील जाखड़ को पार्टी अध्यक्ष बनाया तो उस समय पंजाब में भाजपा जबरदस्त विरोध का सामना कर रही थी। किसान संगठन भाजपा को कहीं भी रैली और कार्यक्रम करने पर उसका विरोध कर रहे थे। वहीं प्रदेश में पहली बार भाजपा कोई चुनाव अपने बल पर लड़ने के लिए मैदान में उतरी थी। सुनील जाखड़ ने इस मुश्किल समय में पार्टी को मजबूत किया और भाजपा ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आप के बाद तीसरी पार्टी का खिताब हासिल किया जिसे सबसे ज्यादा मत मिले हों।

यह बताया जा रहा इस्तीफे का कारण

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से सुनील जाखड़ ने प्रदेश कार्यकारिणी की जरूरी बैठकों से दूरी बना रखी थी। सुनील जाखड़ ने इस्तीफा देने को लेकर चुप्पी साध रखी है। शुरूआती जानकारी में सामने आया है कि सुनील जाखड़ हाईकमान से नाराज चल रहे थे। नाराजगी की वजह थी कि हाईकमान ने उन्हें नजरअंदाज कर रवनीत सिंह बिट्टू को मंत्री बना दिया। भाजपा हाईकमान ने बिट्टू को राजस्थान से राज्यसभा भेजा है।

ये भी पढ़ें : Unnat Kisan Mobile App : पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने में मदद करें किसान : कृषि मंत्री

ये भी पढ़ें : Punjab News : राज्य सरकार धान खरीद के लिए पूरी तरह तैयार : मान