Delhi Weather : दिल्ली में आग बरसा रहे सूर्य देवता

0
109
Delhi Weather : दिल्ली में आग बरसा रहे सूर्य देवता
Delhi Weather : दिल्ली में आग बरसा रहे सूर्य देवता

शनिवार 42.1 डिग्री के साथ सीजन का सबसे ज्यादा गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया

Delhi Weather (आज समाज), नई दिल्ली : गर्मी का सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे ही आसमान से आग बरसना शुरू को चुकी है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में तापमान लगातार 41 से ज्यादा बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग ने यह संभावना जताई है कि आने वाले कुछ दिन लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। लेकिन यह राहत आंशिक रहेगी। मई में दिल्ली का तापमान रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ सकता है।

राजधानी दिल्ली में शनिवार को 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। जबकि इससे पहले शुक्रवार को यह 41.7 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का मानना है कि आज यानि रविवार से मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और आंशिक रूप से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

अधिकत्तम तापमान सामान्य से ज्यादा, न्यूनतम सामान्य से कम

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस सीजन का सर्वाधिक तापमान है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री कम 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली में सर्वाधिक गर्म इलाका रिज का रहा, जहां तापमान 43.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि आया नगर में अधिकतम तापमान 42.6, पालम में 42.3 और लोदी रोड में 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्ष 2024 में 27 अप्रैल को 40.5 डिग्री तापमान सीजन का सर्वाधिक तापमान रहा था, जबकि वर्ष 2023 में सीजन का सबसे गर्म दिन 18 अप्रैल को 40.6 डिग्री तापमान रहा था।

आज आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और शाम के समय 10-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी हवा चलेगी। इस कारण से तापमान 41 डिग्री तक दर्ज हो सकता है। 48 घंटे बाद से तापमान में मामूली कमी देखने को मिलेगी। 29 अप्रैल से दो मई तक अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने गर्मी के सीजन के दौरान सीधी धूप से बचने, घर पर बने ठंडे पेय पदार्थ व पानी ज्यादा से ज्यादा पीने की सलाह दी है ताकि हीट स्ट्रोक से खुद को बचाया जा सके।

ये भी पढ़ें : Punjab News : सिंधु जल समझौता निरस्त होने से पंजाब को मिलेगा फायदा