ऊना में गर्मी का 8 साल का रिकार्ड टूटा, लू की भी चेतावनी Summer In Una

0
559
Summer In Una
Summer In Una

Summer In Una

आज समाज डिजिटल, शिमला:
Summer In Una : अभी मार्च माह का सफर आधा ही हुआ है कि हिमाचल प्रदेश में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ने लग गई है। यदि बात करें ऊना की तो यहां का पारा 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2014 में 16 मार्च को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस था। ऊना में तापमान ने मार्च के पहले 16 दिन में 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

अधिकतम पारा 35.7 डिग्री दर्ज

Summer In Una
Summer In Una

शिमला का न्यूनतम तापमान साल 2016 के बाद बुधवार को सर्वाधिक 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आमतौर पर शिमला में 16 मार्च को अधिकतम तापमान 15 से 20 डिग्री के बीच रहता है, लेकिन इस बार 15 डिग्री न्यूनतम पारा हो गया है। हिमाचल के अन्य शहरों में भी तापमान तेज रफ्तार बढ़ी है। बुधवार को 11 शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है।

अधिकतर शहरों में सामान्य से 9 डिग्री अधिक

Summer In Una
This Season Will Be Hot

ज्यादातर शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से 9 से 11 डिग्री अधिक चल रहा है। कांगड़ा, धर्मशाला और भुंतर का अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री अधिक हो गया है। इससे मैदानी इलाकों में तो मार्च महीने में ही पसीने छूटने शुरू लगे हैं, लेकिन अधिक ऊंचे क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो गया है और लोगों ने सर्दी से राहत की सांस ली है। हिमाचल के मैदानी इलाकों में गुरुवार को लू चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। ऊना समेत मैदानी इलाकों में हिट वेव का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, सूबे में 19 और 20 मार्च को कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

Also Read : पंजाब में हो दिल्ली जैसी सरकार, इसके लिए होंगे कुछ खास काम Punjab Government Will Do Special Work

अगले पांच दिन में मौसम का हाल

Summer In Una
Summer In Una

बुधवार को सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 34.7, चंबा 33.4, नाहन 32.8, भुंतर 32.7, सोलन-बिलासपुर 32.5, कांगड़ा 32.3, धर्मशाला 32.2, हमीरपुर 31.0, नाहन 29.9, शिमला 24.8, कल्पा 22.2, डलहौजी 21.5, कुफरी 19.0 और केलांग में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 17.2, धर्मशाला 16.2, पांवटा साहिब 16.0, शिमला 15.4, हमीरपुर 15.0, बिलासपुर 14.5, मंडी 13.7, चंबा 13.6, मनाली 8.4, कल्पा 6.2 और केलांग में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Summer In Una