Himachal Political News : सुक्खू सरकार दादागिरी पर उतरी : डॉ. बिंदल

0
132
सुक्खू सरकार दादागिरी पर उतरी : डॉ. बिंदल
सुक्खू सरकार दादागिरी पर उतरी : डॉ. बिंदल

Himachal Political News (आज समाज), शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी का चुनाव अभियान तेज गति से आगे बढ़ रहा है और सभी बूथों पर डोर टू डोर प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अब पूरी तरह से दादागिरी पर आ गई है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों, पंचायत चौकीदारों, आईपीएच वर्करों, पीडब्ल्यूडी वर्करों को इकट्ठा कर उनको डराने धमकाने का काम चल रहा है, उससे स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री देहरा में चुनाव हारने वाले हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इसी प्रकार से नालागढ़ व हमीरपुर में जिस तरह से पुलिसिया राज चल रहा है, वह इस बात की ओर संकेत करता है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव हार रही है। उन्होंने कहा कि देहरा की जनता भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह को अपना पूरा समर्थन और अपना आशीर्वाद दे रही है। वहां की जनता ने मन बना लिया है कि हमें ऐसा विधायक चाहिए जो हमारे बीच का हो, हमारे लिए उपलब्ध हो, जिसको हम अपने इलाके में, अपने गांव में, अपने शहर में सम्पर्क कर सके। हमें ऐसा विधायक चाहिए जो लगातार हमारे लिए उपलब्ध हो। हमें ऐसा विधायक नहीं चाहिए जिसे ढूंढने में दिक्कत का सामना करना पड़े, ऐसा विधायक नहीं चाहिए जो एसडीएम दफ्तर, बीडीओ के दफ्तर, पीएचसी, सरकारी संस्थानों को बंद करवाने पर तुला हो, विकास कार्यों को बाधित करने में तुला हो।