Punjab News : परिणय सूत्र में बंधी सुखबीर बादल की बेटी

0
97
Punjab News : परिणय सूत्र में बंधी सुखबीर बादल की बेटी
Punjab News : परिणय सूत्र में बंधी सुखबीर बादल की बेटी

समारोह में कई दिग्गजों ने की शिरकत, मीका सिंह ने मेहमानों को थिरकने पर किया मजबूर

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की बड़ी बेटी हरकीरत कौर बादल बुधवार को शादी के बंधन में बंध गईं। उनकी शादी बिजनेसमैन तेजबीर सिंह के साथ हुई है। मंगलवार रात को दिल्ली में ही पार्टी हुई। इसमें गायक मीका सिंह की भी परफार्मेंस हुई। मीका सिंह ने मंच से कहा कि इस खुशी के मौके पर बादल परिवार को बधाई। नवविवाहित जोड़े को जीवन भर खुशियां, प्यार और साथ की शुभकामनाएं। मीका सिंह के गबरू गाने पर सुखबीर बादल अपने दामाद तेजबीर सिंह और बेटी हरकीरत कौर के साथ नाचते नजर आए।

अकाली नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री भी हुए शामिल

शादी में अकाली दल के नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए। इससे पहले 14 जनवरी को रोका पार्टी में सिंगर अफसाना खान आई थीं। तब भी सुखबीर सिंह बादल, हरसिमरत कौर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया ने उनके गानों पर भंगड़ा किया था। सुखबीर की बेटी हरकीरत की शादी इंटरनेशनल बिजनेसमैन तेजबीर सिंह के साथ की गई है। तेजबीर सिंह मूल रूप से दोआबा क्षेत्र के रहने वाले हैं।

अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि उनका परिवार किस जिले से संबंध रखता है। इतना जरूर सामने आया है कि उसका परिवार विदेश में बसा हुआ है। उनका कारोबार विदेश से ही चलता है। वह शादी के लिए जनवरी महीने में भारत आए। शादी में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव, पटियाला की पूर्व सांसद परनीत कौर, डेरा ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों और आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : Punjab News : पंजाब में 1.81 लाख टन से अधिक मछली का उत्पादन

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : पंजाब को मॉडल प्रदेश बनाएंगे : भगवंत मान