Ambala News: मुरलीधर डीएवी विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लहराई विजय पताका

0
4
Ambala News

Ambala News: अंबाला। जिला चाइल्ड वेलफेयर कौंसिल बाल भवन अंबाला शहर मे विभिन्न प्रतियोगिताओं आयोजित की गई। जिसमे विभिन्न आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह प्रतियोगिताएं 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक हुई।

मुरलीधर डी ए वी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं मे भाग लेकर विद्यालय तथा अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया।

जिनकी सूची इस प्रकार है। वीरजीत कक्षा सातवीं क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता मे द्वितीय पुरस्कार, हिमांशु पंजेता कक्षा दसवीं कलश सज्जा मे प्रथम पुरस्कार, ग्रुप सांग (ग्रुप 4) ने प्रथम पुरस्कार, सोलो सांग प्रतियोगिता ग्रुप 2 मे पुलकित कक्षा आठवीं ने प्रथम पुरस्कार, ग्रुप सांग (ग्रुप 4) में प्रथम पुरस्कार, सोलो सांग (ग्रुप 4) मे कक्षा नौवीं लवप्रीत ने तृतीय पुरस्कार, हिंदी लेखन प्रतियोगिता (ग्रुप 2) में गुरसिमरन कक्षा आठवीं ने तृतीय पुरस्कार, कक्षा सातवीं की निष्ठा ने सांत्वना पुरस्कार, अंग्रेजी लेखन प्रतियोगिता (ग्रुप 2) मे कक्षा आठवीं श्रावया अग्रवाल ने तृतीय पुरस्कार, मानवी (ग्रुप 3) हरियाणवी सोलो डांस मे तृतीय पुरस्कार, पर्वी (ग्रुप 2) मे क्लासिकल (कथक) ने प्रथम पुरस्कार, वन एक्ट प्ले मे द्वितीय पुरस्कार, क्विज (ग्रुप 4) मे सांत्वना, ग्रुप डांस हरियाणवी (ग्रुप 3) मे प्रथम, रंगोली प्रतियोगिता मे हिमांशु कक्षा दसवीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ये सभी प्रतियोगिताएं विद्यालय की संगीत अध्यापिका मंजीत, दिनेश व आरती के मार्ग दर्शन व आर्ट एंड क्राफ्ट अध्यापक राज कुमार व विभिन्न अध्यापिकाओं के मार्ग दर्शन मे जीती गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आर आर सूरी ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई दी व उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की व कहा कि हर छात्र मे कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है सिर्फ आवश्यकता है उसे बाहर निकाल कर प्रकट करने की।

विद्यालय के मैनेजर विवेक कोहली व चेयरमैन जस्टिस (रिटायर्ड) प्रीतम पाल जी ने अपनी शुभकामनाएं छात्रों को भेजी।