Haryana Weather Update: अगले 24 घंटे में हरियाणा में चलेंगी तेज हवाएं

0
86
Haryana Weather Update: अगले 24 घंटे में हरियाणा में चलेंगी तेज हवाएं
Haryana Weather Update: अगले 24 घंटे में हरियाणा में चलेंगी तेज हवाएं

30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा होंगी हवाओं की रफ्तार
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में तीन बारिश के बाद आज तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में अगले 24 घंटे में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27.36 सेल्सियस रहने की संभावना है।

हरियाणा में कल का न्यूनतम तापमान 16.79 सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान 32.19 सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, दो दिन से प्रदेश में मौसम खराब चल रहा है। मौसम में आए बदलाव के कारण राजस्थान से सटे हिसार, सिरसा, फतेहाबाद के अलावा जींद जिले के गांवों में ओलावृष्टि हुई। इन जिलों समेत 17 शहरों में बारिश भी हुई।

इन जिलों में हुई बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 16 मार्च तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई थी। इसके चलते फाग के दिन दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ। चार जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। इसमें हिसार, फतेहाबाद, जींद और डबवाली के मय्यड़ व आसपास के गांवों और सिरसा के बुढ़ाखेड़ा खेड़ा में ओलावृष्टि शामिल है। इसके अलावा यमुनानगर, रोहतक, झज्जर, करनाल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, पलवल आदि में बारिश हुई।

ये भी पढ़ें : MP News: गुना जिले के पिपलिया में अब 10 वर्षीय बच्चा बोरवेल में गिरा, बचाव जारी