Haryana Weather Update: हरियाणा में 15 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

0
104
Haryana Weather Update: हरियाणा में 15 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Haryana Weather Update: हरियाणा में 15 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

5 दिन तक चलेंगी हवाएं, तापमान में आएंगी गिरावट
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। बारिश व ओलावृष्टि के बाद अब तेज ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी 5 दिन तक हरियाणा में तेज ठंडी हवाओं के चलने का अनुमान जताया है।

हवाओं की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंंटा होगी। तेज हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आएंगी। पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर चल रही इन हवाओं ने अचानक ठंड बढ़ा दी है। रात के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। रात के तापमान में 5 से 8 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है।

9 मार्च तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 9 मार्च तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील लेकिन खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान 5 और 6 मार्च के दौरान बीच-बीच में मध्यम से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। 9 मार्च और 12 मार्च को एक के बाद एक दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम में थोड़ा बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें : Punjab Farmers Protest : किसानों की आज चंडीगढ़ हुंकार, यूटी पुलिस रोकने को तैयार