रोहतक रहा सबसे गर्म, 43.6 डिग्री पर पहुंचा तापमान
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में गर्मी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। मौसम विभाग ने प्रदेश में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इसके तहत प्रदेश में तेज गर्म हवाएं चलेंगी। तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी जा रही है। हरियाणा के अधिकतम तापमान में शनिवार को 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला रोहतक रहा। रोहतक में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के जिलों के अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी पानीपत व सोनीपत के में 0.9 डिग्री की हुई।

नारनौल और नूंह में आंधी के साथ हुई बारिश

बता दें कि हरियाणा में शनिवार दोपहर को अचानक मौसम खराब हो गया। नारनौल और नूंह में आंधी के साथ बारिश हुई। सिरसा के नाथूसरी चोपटा में तेज आंधी आई। वहीं, हिसार, करनाल, पानीपत, फतेहाबाद, गुरुग्राम, भिवानी और सिरसा में बादल छाए रहे। इसका असर पूरे प्रदेश में तापमान पर भी देखने को मिला।