Punjab News : मेडिकल पेशेवरों के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए सख्त कानून बने : डॉ. बलबीर

0
35
मेडिकल पेशेवरों के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए सख्त कानून बने : डॉ. बलबीर
मेडिकल पेशेवरों के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए सख्त कानून बने : डॉ. बलबीर
कहा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार सभी डॉक्टरों, विशेषकर महिला स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध

Punjab News (आज समाज)चंडीगढ़ : कोलकाता में हुए दुष्कर्म और हत्या के शर्मनाक व दिल दहला देने वाले मामले के खिलाफ आंदोलन कर रहे डॉक्टर समुदाय के समर्थन में आवाज उठाते हुए, पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार से पीड़ित डॉक्टर के माता-पिता के लिए 10 करोड़ रुपये के एक्स-ग्रेशिया के अलावा जल्द न्याय और दोषियों को मिसाल बनाने वाली सजा देने की मांग की है।

उन्होंने केंद्र सरकार से देशभर में मेडिकल पेशेवरों के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए सख्त केंद्रीय कानून लाने की भी अपील की। डॉ. बलबीर सिंह, जिनके साथ सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, अमृतसर दक्षिण से विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, बंगा से विधायक डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के उप कुलपति राजीव सूद, सचिव (स्वास्थ्य) कुमार राहुल, एम.डी. (पी.एस.एच.सी.) वरिंदर कुमार शर्मा, आईजीपी (मुख्यालय) डॉ. सुखचैन सिंह गिल उपस्थित थे, ने पंजाब भवन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.), पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज़ (पी.सी.एम.एस.) एसोसिएशन, रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन और मेडिकल एंड डेंटल टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेडिकल पेशेवरों, खासकर महिला कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य की सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षा ऑडिट कराने के लिए जिला स्वास्थ्य बोर्डों का गठन किया जाए।