FARIDABAD NEWS : हरियाणा में चल रही है परिवर्तन की आंधी : नीरज गुप्ता

0
62
हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा में पत्रकारों से बात करते हुए नीरज गुप्ता। आज समाज

FARIDABAD NEWS (AAJ SAMAAJ) : बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम के तहत हुए भव्य आयोजन को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार से लोग सडक़ों पर उतर रहे हैं, उससे साफ है कि हरियाणा से भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है। हरियाणा की जनता ने भाजपा सरकार को रवाना करने का मन बना लिया है और दस साल में भाजपा की लूट एवं खसोट से आहत होकर आज सडक़ों पर हैं। नीरज गुप्ता ने मीडिया को अपने सम्बोधन में कहा कि जिस प्रकार भाजपा के मुख्यमंत्री चुनावों के आखिरी महीने में घोषणाओं का पिटारा खोल रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि बीते 10 साल में कोई काम नहीं किया। बीते 10 वर्षो में केवल लोगों को लूटने का काम भाजपा सरकार ने किया है। फरीदाबाद में 5 तरफ से टोल वसूली हो रही है लेकिन यहाँ विकास के लिए कोई काम नहीं कर रही और विकास कहीं हो भी रहा है, तो केवल कागजों पर। पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब साबित करता है कि फरीदाबाद लोकसभा की सभी सीटें जिताकर चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। गुप्ता ने कहा कि फरीदाबाद ही नहीं पूरे हरियाणा की दुर्दशा के लिये बीजेपी सरकार जिम्मेदार है, उसने प्रदेश का भ_ा बैठा दिया।