पुलिस ने संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछाताछ शुरू की

Ludhiana Crime News (आज समाज), लुधियाना : लुधियाना में शुक्रवार को उस समय टकराव की स्थिति बन गई जब जुम्मे की नमाज अदा करने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। हालांकि यह मामला किसी भी बड़ी हिंसा का कारण बन सकता था लेकिन शहर पुलिस ने तेजी से स्थिति को संभालते हुए मामला संभाल लिया। वहीं वहीं शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहन्मद उस्मान रहिमानी लुधियानावी ने मुसलमानों को शांति बनाये रखने की अपील की। जिससे शांति बनी रही। हालांकि अभी भी हालात सामान्य नहीं हैं। पुलिस मुस्तैद है और किसी भी स्थ्तिि से निपटने के लिए तैयार है।

यह है पूरा मामला

लुधियाना के फोकल प्वाइंट के पास मस्जिद पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। जिस कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह घटना दोपहर की नमाज के समय हुई। शरारती तत्वों ने मुसलमानों से गाली गलौज की। लेकिन तब तक स्थिति को संभाल लिया गया। लेकिन शाम को पांच बजे की नमाज के वक्त फिर 100 से ज्यादा शरारती तत्वों ने मस्जिद पर पथराव कर दिया। मस्जिद के बाहर सुरक्षा के लिए खड़े पुलिस मुलाजिमों पर भी हमला किया गया। कई पुलिस वालों को चोटें भी आईं। पथराव किये जाने के कारण मस्जिद के शीशे टूट गए और कई लोग जख्मी भी हुए।

शाही इमाम ने की हमले की निंदा

मौके पर कई थानों की पुलिस ने पहुंच कर स्थिति पर काबू पाया। 6 से 7 शरारती तत्वों को राउंड-अप किया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। शाही इमाम ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि मस्जिद में नमाज अदा करने आये नामजिओं पर पथराव किया गया। मस्जिद को तोड़ा गया। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को तोड़ने की कोशिशें की जा रही है। लेकिन फिरकापरस्त लोगों की चालें कामयाब नहीं होने दी जाएगी।

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : पंजाब समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता की जीवंत मिसाल : मान