सौतेले पिता ने लड़की के साथ की छेड़छाड़

0
386
step father
step father

यमनानगर। बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सौतेले पिता ने अपनी 11 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर आरोपित सौतेले पिता के खिलाफ 10 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि 21 साल पहले उसकी शादी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके पास एक लड़का और लड़की हुई। इस दौरान उसके पति ने उसे बिना बताए दूसरी शादी कर ली और उसे तलाक दे दिया। इसके बाद वह अपनी लड़की को साथ लेकर अपने मायके आ गई। इसके बाद उसकी बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विपिन के साथ जान पहचान हो गई। उन दोनों ने रेणुका जी मंदिर में जाकर शादी कर ली। इसके बाद से आरोपित उसकी लड़की पर गलत नजर रखने लगा। महिला ने बताया कि एक दिन उसकी लड़की रात को कमरे में सो रही थी। इस दौरान विपिन उसकी लड़की के पास गया और अश्लील हरकतें करने लगा। उसकी लड़की ने इस बारे उसे बताया। उसने इसकी शिकायत विपिन के परिजनों को की मगर उसके परिजनों ने उल्टा उसे ही कसूरवार ठहराना शुरू कर दिया। परेशान होकर उसने आरोपित के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित विपिन के खिलाफ 10 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, मामले की जांच कर रही सब इंस्पेक्टर मेवा देवी का कहना है कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।