Kurukshetra News : कुरुक्षेत्र के स्टील मैन ने एक मिनट में पेट से 23 बाइकें गुजारीं

0
96
Kurukshetra News : कुरुक्षेत्र के स्टील मैन ने एक मिनट में पेट से 23 बाइकें गुजारीं
Kurukshetra News : कुरुक्षेत्र के स्टील मैन ने एक मिनट में पेट से 23 बाइकें गुजारीं

गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के स्टील मैन ने 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर तोड़ते हुए गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। स्टील मैन आॅफ इंडिया के नाम से विख्यात अमनदीप सिंह ने 1 मिनट में 23 बाइकों को अपने पेट पर से गुजार कर सभी को चौंका दिया। यह कारनाम उन्होंने हाल ही में इटली में हुई एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता किया।

अमनदीप मूल रूप से कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद के रहने वाले हैं। अमनदीप रोज 8 घंटे एक्सरसाइज करते हैं और डाइट रूटीन फॉलो करते हैं। वह हर सुबह नाश्ते में 1 किलो फ्रूट खाते हैं। ताकत की बात करें तो अमनदीप 120 किलोग्राम की बाइक को उठाकर एक किलोमीटर तक चले जाते हैं।

11 बर्फ की सिल्लियों को अपने पेट पर तुड़वाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अमनदीप ने बताया है कि वह 22 फरवरी को भारत लौटे थे। 20 फरवरी को उन्होंने इटली में आयोजित वर्ल्ड स्ट्रॉन्गेस्ट मैन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वहां उन्हें 2 चुनौतीपूर्ण स्टंट करने थे। पहला स्टंट यह था कि 15 फुट की ऊंचाई से 15 किलो की बर्फ की सिल्ली उनके पेट पर गिराई जाएगी, जिसे उनके एब्स से टूटना था।

अमनदीप ने 11 बर्फ की सिल्लियों को अपने पेट पर तुड़वाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। दूसरा स्टंट बाइकर्स से जुड़ा था। एक मिनट में पेट के ऊपर से 20 बाइक निकालने का लक्ष्य था, लेकिन उन्होंने इसे पार करते हुए 23 बाइक निकालकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : महिला समृद्धि योजना को कैबिनेट की मंजूरी