State President Nayab Saini : कांग्रेस देश की नहीं वोट की करती है चिंता : नायब सैनी

0
156
भाजपा पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी
भाजपा पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी
  • कहा -2024 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा में दस की दस सीटें जीतेगी भाजपा
  • अब की बार भाजपा 75 के पार फिर से मनोहर सरकार

Aaj Samaj (आज समाज), State President Nayab Saini, करनाल,16 नवम्बर (प्रवीण वालिया):
भाजपा पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की चिंता नहीं करती बल्कि अपने वोट बैंक की चिंता करती है। जिसके कारण ही पिछले 70 सालों से कांग्रेंस पार्टी ने देश को हर क्षेत्र में पीछे धकेलने का काम किया है।

नायब सैनी वीरवार को शहर में स्थित पुरानी सब्जी मंडी में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस दौरान करनाल जिला के भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। वहीं सिख समाज द्वारा शिरोपा व तलवार भेंट कर अभिनन्दन किया गया। इसी कड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पद्दाधिकारियों द्वारा उनकों 20 फुट लंबी फुलमाला तथा बुक्के एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया गया। इस उपरांत नायब सैनी ने अपने सम्बोधन में कहा कि वे आज कर्ण नगरी के लोगों का दिल की गहराईयों से धन्यवाद करते है।

क्योंकि कर्ण नगरी के लोगों ने आज उन्हें रोड शो के दौरान एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में हजारों की संख्या में इक्टठे होकर बहुत अधिक मान-सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि आज वह राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जो जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दी है, उसको बखुबी रूप से निभाने के लिए आप सबसे आर्शीवाद लेने आया हूं। आप सबका इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आर्शीवाद और प्यार मिलना नरेन्द्र मोदी और मनोहर लाल जी की नितियों के कारण ही सिद्ध हुआ है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र व हरियाणा प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने पिछले 9 वर्षों में इतने काम किए है कि, कांग्रेंस पार्टी का कोई भी दिल्ली का बड़ा नेता हमारे पन्ना प्रमुख जैसे कार्यकर्ता के आगे डिबेट में टिक नहीं पायेगा। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेंस की सरकार ने देश व प्रदेश के अन्दर जनता में भय का माहौल था। इतना ही नही परिवहन बसों में भी आप की सीटों के ऊपर यह लिखा होता था कि सावधान कोई भी लावारिस वस्तू बम हो सकती है। वर्तमान में के न्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार के दौरान आमजन के हर चेहरे पर मुस्कान रहती है। वर्तमान में देश की सीमा पर भी हमारे जवान आंतकवादियों को अपना सीना चौड़ा कर सीधा ऊपर के दर्शन करवा रहें है। आज हर व्यक्ति की सुरक्षा करना मोदी और मनोहर सरकार की जिम्मेदारी है।

इसलिए हम कह सकते है कि नरेन्द्र मोदी की सरकार ने भारत देश की दिशा और दशा बदलने का काम किया है। देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रत्येक दिन 24 घंटों में से 18 घंटे काम करके अनेकों योजनाओं के माध्यम से लोगों के बीच सीधा लाभ पंहुचाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार के हाथ मजबूत करना हम सबकी भी जिम्मेदारी बनती है। आज वन्दें भारत करनाल को छूकर जा रही है, जो कि हम सबके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में निश्चित तौर पर भाजपा पार्टी हरियाणा प्रदेश में सभी दस की दस लोकसभा सीटों पर अपनी जीत दर्ज करेगी। इतना ही नहीं हरियाणा में भी तीसरी बार डबल इंजन की सरकार काम करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेंस की सरकार में महिलाओं को तीन-तीन दिन तक गैस सिलेन्डर नहीं मिलता था, लेकिन वर्तमान में भाजपा सरकार में 24 घंटों के अन्दर-अन्दर ही गृहणीयों के पास घर पर ही गैस सिलेन्डर पंहुच जाता है। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से भी अपील करते हुए कहा कि आज वे यहां से ये संकल्प लेकर जाएं कि आने वाले 2024 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए हर नागरिक के पास जाकर उसे अपनी पार्टी की नितियों से अवगत करवाएगें।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष योगेन्द्र राणा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भविष्य में भी केन्द्र के साथ-साथ हरियाणा में भी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी की अध्यक्षता में निश्चित तौर पर डबल इंजन की सरकार बनेगी। इस दौरान उन्होंने नायब सैनी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा व विशेष रूप से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट कर धन्यवाद किया। कार्यक्रम उपरांत प्रदेशाध्यक्ष का जिला उपाध्यक्ष प्रवीण लाठर के निवास स्थान पर का स्वागत किया गया। .

इस अवसर पर करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया, घरौंड़ा विधायक हरविन्द्र कल्याण, इन्द्री विधायक रामकुमार कश्यप, प्रदेश महामंत्री एवं राई विधायक मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, हरियाणा राज्य सप्ऊाई कर्मचारी आयोग के वाइस चेयरमैन आजाद सिंह पुर्व मंत्री शशीपाल मेहता, पटौदी से पूर्व विधायक बिमला चौधरी, असंध से पुर्व विधायक बकशीश सिंह विर्क, नीलोखेड़ी से पुर्व विधायक भगवान दास कबीरपंथी, मेयर रेणुबाला गुप्ता, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला,जिला प्रभारी दीपक शर्मा, लोकसभा विस्तारक शशी दुरेजा, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण लाठर,संजय राणा,जिला महामंत्री राजबीर शर्मा,सुनील गोयल,जिला मीडिया प्रमुख डा अशोक कुमार व प्रदेश भाजपा कार्यकारणी के साथ-साथ जिला कार्यकारणी के सदस्य भी मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें  : Narayan Seva Sansthan : मतदाता जागरूकता रैली 19 को

यह भी पढ़ें : National Newborn Baby Week : 15 नम्बर से 21 नवम्बर तक नागरिक अस्पताल में मनाया जाएगा राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह