PALWAL NEWS : भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष ने भरा जोश

0
216
PALWAL NEWS (AAJ SAMAAJ)  भगत सिंह तेवतिया : भाजपा कार्यालय पर किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा सुखविंदर मांडी के आदेश अनुसार किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुनील वत्स  ,प्रदेश उपाध्यक्ष अतर सिंह संधू  ,जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया , जिला प्रभारी रविन्द्र खटाना व भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ यशपाल मावई मुख्य रूप से मौजूद रहे।प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी  ने जिले के संगठन सहित मंडलों की टीम एवं ग्राम प्रमुख की पूरी लिस्ट का जायजा लिया।
किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिला किसान मोर्चा का सबसे सराहनीय कार्य है क्योंकि  इन्होंने संगठन का पूरा काम किया है ।भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. यशपाल मावई ने कहा कि अपना जिले का पूरा  संगठन तैयार है और जिस तरह से लोकसभा चुनाव में किसान मोर्चा ने भरपूर मेहनत करके जोर लगाया था वैसे ही विधानसभा चुनाव में भी किसान मोर्चा की पूरी टीम तैयार है और अबकी बार पलवल से जिले की तीनों विधानसभा जीत कर हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे
।इस मौके पर  महामंत्री नरेश रावत एवं यतेंद्र डागर ,योगेश कौशिक,उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत , अरविंद चंदीला,लक्ष्मण चौधरी ,दलबीर डागर, विनीत डागर, महताब डागर , नरेश पंडित, नवीन बैंसला ,सुरेश भारद्वाज,छेत्रपाल, गोपाल जाखड़,खजान ठाकुर, राकेश कौशिक,आकाश शर्मा , जिले सिंह, विजेंद्र कौशिक, देवेंद्र गहलोत, ताराचंद, सुमित डागर ,गजराज सिंह, जितेंद्र सोरोत , रोहित वंशवाल,सहित जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।