Sangrur News: राज्य स्तरीय तीज महोत्सव समारोह आयोजित

0
82
राज्य स्तरीय तीज महोत्सव समारोह आयोजित
राज्य स्तरीय तीज महोत्सव समारोह आयोजित
Sangrur News (आज समाज) संगरूर: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुरिंदर अग्रवाल के नेतृत्व मे राज्य स्तरीय तीज महोत्सव, अग्रबन्धु मिलन समारोह लुधियाना में बड़े हर्षौल्लास से मनाया गया | इस महोत्सव में 330 से भी अधिक अग्रबन्धु शामिल हुए | मुख्यतिथी के तौर  पर लुधियाना की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने विशेष रूप से शिरकत की । इसमें पंजाब चेयरमैन मनमोहन मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हीरामणि के साथ महिला विंग की अध्यक्ष सिमरन अग्रवाल, उपाध्यक्ष अलका नागौरी, पंजाब आई. टी. अध्यक्ष मोनिका गुप्ता भी शामिल हुए । इसके अलावा पूरे पंजाब से अलग अलग शहरों के अध्यक्ष अपनी टीम के साथ पहुंचे |
इस महोत्सव में मलेरकोटला के  अध्यक्ष अनिल जैन और पिंकी जैन, बटाला के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल और सिमरन अग्रवाल, जालंधर के अध्यक्ष रुचिन सिंघानिया और सरोज गर्ग, पंजाब यूथ आइकॉन मेधांश कुमार गुप्ता, संदीप गुप्ता, जीरा के अध्यक्ष केके गुप्ता और विभा अग्रवाल, गुरदासपुर के अध्यक्ष ब्रिज किशोर और रेनू अग्रवाल, लहरागागा के अध्यक्ष राकेश सिंगला और तरसेम सिंगला, होशियारपुर  के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, सपना अग्रवाल, अनिल नागोरी, जगदीश अग्रवाल और टीम फ़िरोज़पुर के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल और अनु अग्रवाल, कपूरथला के अध्यक्ष तिलकराज और अर्चना गर्ग, मोगा के अध्यक्ष नवीन सिंगला, अमित अग्रवाल, विकास बांसल, लुधिआना से राकेश गर्ग, रवि भूषण सिंगला, संदीप अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, संजीव जैन(एरिस्टोक्रेट), संजीव गर्ग शामिल हुए |