State Level Teej Festival में महिलाओं ने सावन के गीतों को दी नई पहचान

0
359
State Level Teej Festival
नन्ही बच्ची को झूला झूलाते हुए मुख्यमंत्री मनोहरलाल।
Aaj Samaj (आज समाज), State Level Teej Festival, पानीपत :  गुरु तेग बहादुर मैदान में शनिवार को नजारा अन्य दिनों की भांति अलग ही था। सवेरे से ही गीतों की झनकार पंडाल में लगे झूलों पर सुनाई पड़ रही थी। प्रदेश भर से आई महिलाएं सुबह से ही इस राज्य स्तरीय तीज महोत्सव में रंग-बिरंगे परिधानों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लेने पहुंची थी। मेरा नो डांडी का बिजणा, झूला झूलुं हे मां मेरी एए बाग मै की स्वर लहरी से पूरा पंडाल गूंज रही था। हरियाणा की संस्कृति से जुड़े गीत झूलों में अपनी पहचान को तरोताजा कर रहा था। झूला झूलती महिलाएं पूरे हरियाणवी परिधान के साथ नजर आ रही थी। उत्साह व हरियाणवी संस्कृति का ऐसा संगम पहली बार गुरु तेग बहादुर मैदान का गवाह बना। प्रदेश भर से राज्य स्तरीय तीज महोत्सव कार्यक्रम में पहुंची महिलाएं झूलों पर हिलोरे ले लेकर हरियाणवी संस्कृति से जुड़े गीतों को स्वर दे रही थी।
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिलाओं का उत्साहवर्धन कर छोटी बच्ची को पंडाल में झुलाया झूला
  • हल्की-हल्की बूंदा-बांदी के बीच राज्य स्तरीय तीज महोत्सव में उत्साहपूर्वक पहुंची प्रदेश भर की महिलाएं
  • सांसद संजय भाटिया की पत्नी व प्रशासनिक अधिकारियों की पत्नियों ने झूला झूलकर कार्यक्रम को बनाया यादगार

बुंदा-बांदी के बीच प्रदेश भर से आई महिलाओं का उत्साह बढ़ाया

राज्य स्तरीय कार्यक्रम मेें महिलाओं में उस वक्त उत्साह का सृजन साफ दिखाई पड़ा जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विभिन्न झूलों पर झूल रही महिलाओं से त्यौहार के बारे में बात की व उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ झूला झूल रही एक नन्ही बच्ची से बात की व उन्हें 2 बार झूला झुलाया व उनका हाल-चाल भी जाना। उत्सव की छटा इस कदर मनोहारी थी कि मुख्यमंत्री ने हल्की-हल्की बुंदा-बांदी के बीच प्रदेश भर से आई महिलाओं का उत्साह बढ़ाया व एक छोटी बच्ची को झूला झूलाकर प्राचीन संस्कृति के महत्व को कायम रखने के लिए व उसकी परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

 

State Level Teej Festival
State Level Teej Festival

महिलाओं को दी जाने वाली कोथली की पहल की प्रशंसा की

कार्यक्रम में प्रदेश भर की महिलाओं के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों की पत्नियों ने भी राज्य स्तरीय तीज महोत्सव का झूला झूलकर आनंद लिया व खुशीपूर्वक सावन के गीत गाए। कार्यक्रम में पहुंची महिला सावित्री, स्मृति, स्वाती ने मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित किए गए इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महिलाओं को दी जाने वाली कोथली की पहल की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन प्रदेश ही नहीं आम महिलाओं को भी संस्कारों के साथ जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम पूरी तरह से महिलाओं को समर्पित रहा

कार्यक्रम मेें झूला झूल रही लोकसभा सांसद संजय भाटिया की पत्नि अंजु भाटिया ने झूला झूलकर इस कार्यक्रम को यादगार बनाया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से महिलाओं को समर्पित रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से पहुंची महिलाओं ने संकल्प लिया है कि वे तीज उत्सव को हर वर्ष और भी उत्साह और आन्नद के साथ मनाकर इस पावन संस्कृति को भविष्य में भी जीवित रखेंगे। इस तीज उत्सव में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं और मुख्य पंडाल के साथ ही 101 से जायदा रंगबिरंगे झूले लगाए गए थे जिन पर हरियाणवी पोशाकों में महिलाओं ने तीज के गीत गाते हुए हिलोरें ली।

 

State Level Teej Festival
State Level Teej Festival

राजकीय तीज महोत्सव में 101 महिला अचीवर्स को सम्मानित किया

समारोह में महिलाओं के किए चलाई जा रही योजनाएं एक प्रदर्शनी के तौर पर दिखाई  गई जिन्हे महिलाओं ने एक दूसरे को दिखाया और जानकारी भी ली।तीज उत्सव में हरियाणा लोक कला संघ द्वारा  विरासत प्रदर्शनी  लगाई गई जिसमें मुख्यमंत्री का स्वागत 100 साल पुराने हरियाणवी एंटीक्स और पारंपरिक चादरा दे कर किया गया। लोक कलाओं में माहिर महिलाओं के उत्पाद की प्रदर्शनी भी लगाई गई। समारोह में देसी खान पान को अनूठे ढंग से भी प्रदर्शित किया गया। इस तीज उत्सव में आने वाली सभी महिलाओं को मुख्यमंत्री की ओर से  तीज त्यौहार पर बहनों को दी जानी वाली कोथली भेंट स्वरूप दी गई। हरियाणा में पहली बार मनाए गए राजकीय तीज महोत्सव में 101 महिला अचीवर्स को सम्मानित भी किया गया।

यह भी पढ़ें : Himachal And Uttarakhand : हिमाचल में बारिश के कारण छोड़ा लोगों ने घर, पलायन जारी, MP समेत 17 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट

यह भी पढ़ें : Sunny Deol Film ‘Gadar 2’ : धर्मेंद्र का बड़ा बयान : बोले- मेरे परिवार को कभी उसका ड्यू नहीं मिला, हमारा परिवार फैंस के प्यार के दम पर टिका हुआ है

Connect With Us: Twitter Facebook