Kurukshetra News: नगर निगमों, परिषदों व पालिकाओं के पार्षदों, वाईस चेयरमैन, चेयरमैन की प्रदेशस्तरीय बैठक 25 को हिसार में

0
126
मुख्यमंत्री नायब सिंह
मुख्यमंत्री नायब सिंह

मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे बैठक की अध्यक्षता, पार्षदों के लिए कर सकते है बड़ी घोषणा
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश सरकार सरंपचों व पंचों की तर्ज पर नगर पार्षदों को भी तोहफा दे सकती है। इन पार्षदों की मुख्य मांगों को मुख्यमंत्री नायब सिंह के समक्ष रखा गया है। अब 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे हिसार में नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के पार्षदों, वाईस चेयरमैन, चेयरमैन के प्रदेश स्तरीय बैठक रखी गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह पार्षदों को सौगात दे सकते है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने सैकड़ों लोगों की विभिन्न विभागों से सम्बन्धित समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए है। राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश में पहली बार सभी नगर निकायों के पार्षदों की एक प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में नगर पार्षदों की मांगों और समस्याओं को रखा जाएगा और उन्हें पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सरपंचों और पंचों की तर्ज पर नगर पार्षदों को सौगात दे सकते है। प्रदेश सरकार ने सरपंचों को 21 लाख रुपए तक के विकास कार्य करवाने की अनुमति दी है। इससे सरपंच लोगों की इच्छा अनुसार गांवों का विकास करवा सकेंगे। इसके अलावा ग्राम पंचायतों को कई अन्य अधिकार भी दिए है। उन्होंने कहा कि नगर निकायों और राजस्व विभाग के अधिकारियों को राज्य सरकार के आदेशों की पालना करनी होगी। अगर किसी भी स्तर पर नगर निकायों और तहसील कार्यालयों में अधिकारियों ने लोगों को बेवजह तंग किया और रजिस्ट्री और अन्य कार्यों के लिए चक्कर लगवाए तो सम्बन्धित अधिकारी को शिकायत मिलने के बाद बख्शा नहीं जाएगा।