Himachal News : 10 अक्तूबर से शुरू होगा राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव

0
29
10 अक्तूबर से शुरू होगा राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव
10 अक्तूबर से शुरू होगा राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव

Himachal News (आज समाज) कांगड़ा। युवा सेवाएं मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जयसिंहपुर में दशहरा उत्सव हर्षोल्लास और जन सहभागिता से अधिक भव्यता से आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव जयसिंहपुर की पहचान और इसके महत्व तथा गरिमा को ओर अधिक बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव हम सभी का उत्सव है और सभी की सहभागिता से इसे और बेहतर रूप में आयोजित किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि उत्सव में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में लोक कलाकारों तथा स्थानीय कलाकारों को अधिक अधिक मौका दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने उत्सव समिति को स्थानीय महिला मंडलों, बाल कलाकारों को भी उत्सव में मंच देने के निर्देश दिये। उन्होने आयोजन समिति को उत्सव के दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिये बड़े-बड़े झूले इत्यादि लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान युवाओं के लिये विभिन्न खेलों तथा महिलाओं के लिये मनोरंजक खेलों का आयोजन किया जाये। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव के दौरान जयसिंहपुर चैगान मैदान में विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाई जाए, ताकि लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध हो सके।