State Level Conference: मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ का राज्य स्तरीय सम्मेलन महर्षि बाल्मीकि सामुदायिक भवन में होगा आयोजित

0
226
सम्मेलन की तैयारी करते हुए स्थानीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी व अन्य।
सम्मेलन की तैयारी करते हुए स्थानीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी व अन्य।

Aaj Samaj (आज समाज), State Level Conference, मनोज वर्मा, कैथल:
मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ हरियाणा के तत्वावधान में कल कैथल के महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक भवन सिरटा रोड़ कैथल में राज्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में दो सत्रों में चर्चा आयोजित की जाएगी तथा 10 सूत्रीय कार्यक्रम पर भी चर्चा होगी।

सम्मेलन में वरिष्ठ एवं चर्चित पत्रकार उर्मिलेश मुख्य अतिथि, डॉ आर आर फुलिया रिटायर्ड आई ए एस एवं पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा सरकार, डॉ ऋषि पाल बेदी पूर्व प्रधानाचार्य डा अम्बेडकर कालेज कैथल विशिष्ट अतिथि, मनोज चहल प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा रोडवेज अनुसूचित जाति संघर्ष समिति, दिनेश निम्बरिया प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ हरियाणा, संविधान प्रबोधक सुभाष जांगड़ा, बलबीर शास्त्री, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामदास सौदा, वरिष्ठ पत्रकार जेम्स रायल, बामसेफ प्रदेश अध्यक्ष एस पी किलसन, रामनिवास मुवाल भी संबोधित करेंगे।

सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुनील निम्बैरन करेंगे। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक अशोक बल्हारा, गोपाल कश्यप,आर के तिलवालिया, राजेश सोरखी, सुभाष कुण्डु राष्ट्रीय संयोजक सर्वजातीय जाट सेना, कर्मबीर पठानिया, इंद्र सिंह धानिया, सरदार हरदेव सिंह, डॉ कर्मबीर टंडन, महेंद्र मचल, भूपेन्द्र सिंह उत्तराखंड भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामदास सौदा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जातियों को प्रथम और द्वितीय श्रेणी में पदोन्नति में आरक्षण देने का हम स्वागत करते है लेकिन यह महज चुनावी नौटंकी है, सरकार को यह काम 9 वर्ष पूर्व करना चाहिए था और हम सरकार से यह भी मांग करते हैं कि अनुसूचित जातियों के साथ साथ अन्य पिछड़े वर्गों को पदोन्नति में आरक्षण दिया जाए, महिलाओं को 33 प्रतिशत की अपेक्षा 50 प्रतिशत और इसमें से अन्य पिछड़े वर्गों की महिलाओं को भी आरक्षण दिया जाए।

यह भी पढ़े  : Aam Aadmi Party : खट्टर सरकार लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है: बलविंदर सिंह

यह भी पढ़े  : Chandigarh and Haryana Journalist Union : यशपाल कादियान जिलाध्यक्ष व रतनमान बने चंडीगढ़ एण्ड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन के चेयरमैन

Connect With Us: Twitter Facebook