Punjab News : राज्य सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा को प्राथमिकता दे रही : मान

0
30
राज्य सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा को प्राथमिकता दे रही : मान
राज्य सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा को प्राथमिकता दे रही : मान

Punjab News (आज समाज)लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों को प्राथमिकता दे रही है।

यहां गोआ की आज़ादी के नायक शहीद करनैल सिंह ईसड़ू के शहीदी दिवस के मौके पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार ने पंजाब भर के स्कूलों और अस्पतालों का नवीनीकरण किया है।

उन्होंने कहा कि जहां छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूलों को नवीनतम तकनीक से सुसज्जित किया गया है, वहीं अस्पतालों में बुनियादी ढांचे का विकास किया गया है ताकि लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक और स्कूल ऑफ एमिनेंस ने राज्य के लोगों की तकदीर बदल दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के संरक्षण के कारण राज्य में भ्रष्टाचार और नशे जैसी समस्याएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने इन बुराइयों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही राज्य के अंदर भ्रष्ट तत्वों पर शिकंजा कस दिया है और राज्य से भ्रष्टाचार का सफाया कर दिया गया है।