State General Secretary Joginder Chauhan : आजादी की लड़ाई में शामिल रहे थे कॉंग्रेस सेवा दल सदस्य:-प्रदेश महासचिव जोगिंद्र चौहान

0
103
राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर कॉंग्रेस सेवा दल ने निभाई परम्परा
राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर कॉंग्रेस सेवा दल ने निभाई परम्परा
  • राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर कॉंग्रेस सेवा दल ने निभाई परम्परा

Aaj Samaj (आज समाज),State General Secretary Joginder Chauhan,करनाल,25 फरवरी, इशिका ठाकुर  : कांग्रेस सेवा दल की परंपरा के तहत महीने के आखिरी रविवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सेवादल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, हरियाणा प्रभारी राजबीर मराठा व प्रदेश अध्यक्ष डा. पूनम चौहान के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया जाता है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव जोगिंद्र चौहान व जिला प्रधान अनिल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सेवादल के मूल कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेवा दल की शुरुआत 1924 में एनएस हार्डिकर ने आंध्रप्रदेश के काकिनाडा में की थी।

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू कांग्रेस सेवा दल के पहले चेयरमैन बनाए गए। आजादी की लड़ाई में शामिल कांग्रेस के बड़े नेता इसके सदस्य रहे। उन्होंने कहा कि सेवा दल के स्वयंसेवक गांधी टोपी पहनने और उनके विचारों पर चलने के लिए जाने जाते हैं। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान का गायन किया गया। इस अवसर पर उपप्रधान ईशम सिंह, घरौंडा प्रधान अंकुर शर्मा, उपप्रधान सुरजीत सिंह, पुरुषोत्तम चौरा, महामंत्री सुरेंद्र सिंह ढाकवाला, जिला महासचिव अंकुर शामगढ़, सतपाल सैदपुरा, नाथी राम, सचिव अर्जुन सिंह, धर्म सिंह नंबरदार, राजेश कुमार, इंद्री प्रधान राजिंद्र राणा, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा, अजय कुमार, राहुल कुमार, हरिराम, मोहित कुमार व रत्नलाल आदि मौजूद रहे।

Connect With Us: Twitter Facebook