यमुनानगर: कल चंडीगढ़ में प्रदेश कांग्रेश का रोष मार्च : विक्रम सैनी

0
354

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर:
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य विक्रम सैनी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत देश के विपक्षी नेताओं, सम्मानित न्यायधीशों, पत्रकारों तथा संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की मोदी सरकार द्वारा जासूसी करवा कर जिस तरह से राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया है। भाजपा ने 7 वर्षो से सत्ता में बैठ कर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों का दुरुपयोग करके तानाशाही का तांडव मचाया हुआ है। उसके खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस द्वारा 22 जुलाई को सुबह 10 बजे चंडीगढ़ में हरियाणा राजभवन की ओर रोष मार्च निकाला जायेगा।

उन्होंने कहा कि यह विरोध मार्च हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल व की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस विरोधी मार्च के माध्यम से इजरायली स्पाइवेयर पेगासस पर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच कराने तथा देश के गृह मंत्री अमित शाह के त्यागपत्र की मांग की जायेगी। उन्होंने कहा कि नवीनतम खुलासे से पता चला है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके कार्यालय के कर्मचारियों के टेलीफोन हैक किए गए थे।

 

उन्होंने बताया कि पेगासस स्पाइवेयर और सभी एनएसओ उत्पाद विशेष रूप से केवल सरकार को बेचे जाते हैं, इसलिए यह स्पष्ट है कि भारत सरकार और इसकी एजेंसियों ने विपक्षी नेताओं, पत्रकारों, वकीलों और एक्टिविस्टर्ज के फोन हैक करने के लिए यह स्पाइवेयर खरीदा था। मोदी सरकार ने ऐसा करके न केवल भारतवर्ष की छवि धूमिल की है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भी किया है। इस तरह किसी भी नेता का फोन हैक करना लोकतंत्र की हत्या है, इससे विपक्ष नेताओं में भारी रोष प्रकट हो रहा है।