State BJP Incharge And Former Chief Minister Of Tripura Biplab Deb रविवार 1 अक्टूबर को पानीपत में शहरी विधानसभा के पन्ना प्रमुखों को 2024 के लिए देंगे मूल मंत्र 

0
155
State BJP Incharge And Former Chief Minister Of Tripura Biplab Deb
  • भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब आज करने भाजपा पानीपत शहरी विधानसभा पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित : प्रमोद विज
  • राम लाल चौक पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरु की प्रतिमा का अनावरण करेंगे बिप्लब देब प्रमोद विज
Aaj Samaj (आज समाज),State BJP Incharge And Former Chief Minister Of Tripura Biplab Deb ,पानीपत : भाजपा प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद तथा त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब पानीपत में भाजपा पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करेंगे। ये जानकारी पानीपत शहरी विधानसभा से विधायक प्रमोद विज ने अपने कार्यालय से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। प्रमोद विज ने बताया की पन्ना प्रमुख सम्मेलन सेक्टर 25 स्थित निधिवन गार्डन में आयोजित होगा, जिसमें पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र से लगभग 4 हजार पन्ना प्रमुख आमंत्रित है। सम्मेलन में पन्ना प्रमुखों को उनके कर्तव्य तथा शक्ति दोनो का बोध कराया जाएगा। विधायक प्रमोद विज ने बताया कि सम्मेलन के बाद बिप्लब देब राम लाल चौक पर निर्मित शहीद भगत सिंह, सुखदेव तथा राज गुरु की  नव निर्मित प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर नमन करेंगे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के दूसरे नेता भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम स्थल की  तैयारियो का पार्टी के पदाधिकारियों के साथ लिया जायजा
विधायक ने भाजपा पानीपत शहरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल निधिवन सेक्टर 25 में तैयारियों का जायजा लिया एवं पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रणनीति बनाई।