Stampede in Maha Kumbh : संगम तट पर मची भगदड़, कई लोग हताहत

0
1033
Stampede in Maha Kumbh : संगम तट पर मची भगदड़, कई लोग हताहत
Stampede in Maha Kumbh : संगम तट पर मची भगदड़, कई लोग हताहत

प्रशासन ने लोगों से की संयम बरतने की अपील, भारी भीड़ के चलते मची भगदड़

Stampede in Maha Kumbh (आज समाज), प्रयागराज : महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के लिए पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं में अलसुबह करीब दो बजे भगदड़ मच गई। इस दौरान दर्जनों लोगों के हताहत होने की खबर है। इसके साथ ही सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्राथमिक सूचना के अनुसार इस भगदड़ में  कई लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि घायलों में कई की हालत गंभीर है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। वहीं प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और अफवाहों की तरफ ध्यान न देने की अपील की है। भगदड़ किस वजह से मची अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।

संगम तट पर कई श्रद्धालु बेहोश

जानकारी मिल रही है कि भगदड़ के बीच संगम तट पर कई श्रद्धालु बेहोश हो गए। घायलों में महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल हैं। हताहतों को 50 से अधिक एंबुलेंस की मदद से सेंट्रल हॉस्पिटल लाया गया है। कई घायलों को मोटरसाइकिल से भी लोगों ने पहुंचाया है। हालात को काबू करने के लिए सेना और एनएसजी ने मोर्चा संभाल लिया है। मौनी अमावस्या पर होने वाले अमृत स्नान को भारी भीड़ के चलते शैव अखाड़ों ने रोक दिया है। महानिवार्णी और निरंजनी अखाड़े के साधु संत एवं नागा संन्यासी स्नान को नहीं निकले। हजारों की संख्या में नागा संन्यासी छावनी में ही मौजूद हैं।