Stale Roti: जानिए बासी रोटी खाने के फायदे

0
165
Stale Roti

Stale Roti:अक्सर लोग शाम की बची रोटी को फेंक देते हैं या किसी जानवर को खिला देते हैं। लेकिन खुद खाने से बचते हैं। लेकिन यह लेख पढ़ने के बाद आप ऐसा नहीं करेंगे। क्योंकि बासी रोटी आपके लिए पौष्टिक नाश्ता हो सकता है। आज भी कई घरों में शाम की बची हुई रोटी को चाय के साथ या दूध के साथ बच्चों को दे दिया जाता है। आज हम इस लेख में बासी रोटी के पौष्टिकता से संबंधित विस्तार से बताएंगे।

पौष्टिक तत्वों से भरपूर बासी रोटी

बासी रोटी एक पावर हाउस है। इसमें वह सब कुछ है, जो शरीर को दिन की शुरुआत करने के लिए आवश्यकता होती है। बासी रोटी कार्बोहाइड्रेट भरपूर होता है, जो निरंतर ऊर्जा बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। बासी रोटी ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाये बिना आपको घंटों तक तृप्त और ऊर्जावान महसूस कराता है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

बासी रोटी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से पाचन शक्ति दुरुस्त रहता है। इसके साथ ही अधिक समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। जिससे आपका वजन भी नियंत्रित रहता है। फाइबर पाचन स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। मल त्याग को सुचारू बनाने में सहायता करता है और कब्ज को रोकता है।

मोटापा कम करने में मददगार

बासी रोटी में पाए जाने वाले फाइबर की वजह से इसके सेवन से अधिक समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। जिससे आप अधिक खाना खाने से बचते हैं, जो वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है। बासी रोटी स्वाद के साथ-साथ आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।

किण्वन पोषण के लिए वरदान

रोटी को रात भर के लिए छोड़ दिया जाता है, तो उसमें किण्वन होने लगता है। यह किण्वन पोषण के लिए वरदान है। किण्वित खाद्य पदार्थ प्रोबायोटिक के लिए जाना जाता है, जो आंत के स्वस्थ रखने में मदद करता है। प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र में सुधार करता है। इसके अलावा यह दिमाग को भी स्वस्थ रखता है।

आवश्यक विटामिन और खनिजों से भरपूर

बासी रोटी में आवश्यक विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें खनिज, जिनमें लोहा, कैल्शियम और बी शामिल है। इसमें आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो खून की कमी को पूरा करता है। पर्याप्त हीमोग्लोबिन ब्लड में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करता है। कैल्शियम से हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। बासी रोटी के स्वाद और पोषण तत्वों को और अधिक बढ़ाने के लिए इसे दही, अचार और सब्जियों के साथ खा सकते हैं।