SSC Stenographer 2025 : SSC स्टेनोग्राफर बनने का सुनहरा मौका, हो सकती है 1926 पदों पर भर्ती,

0
119
Golden opportunity to become SSC Stenographer, there may be recruitment on 1926 posts,

SSC Stenographer 2025 : SSC स्टेनोग्राफर श्रेणी सी और डी का नोटिफिकेशन अपनी साइट पर जारी कर दिया गया है। आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट(ssc.gov.in) पर जाकर इस अधिसूचना को विस्तार से पढ़ सकते हैं। अधिसूचना के मुताबिक अनुमानित रिक्तियों 1926 पर की जा सकती है भर्ती।

स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा पेपर 1 का आयोजन 10 और 11 दिसंबर 2024 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। पेपर 1 के नतीजे 6 मार्च 2025 को घोषित किए गए थे। नतीजे के साथ ही आयोग ने श्रेणीवार कट-ऑफ प्रतिशत और स्किल टेस्ट के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची भी जारी की थी।

1687 पदों पर भर्ती

आयोग की ओर से जारी संभावित वैकेंसी डिटेल के मुताबिक, स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के 239 पदों और स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के कुल 1687 पदों पर भर्ती की जा सकती है। अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विभागवार पदों की संख्या की जानकारी चेक कर सकते हैं। ये पद विभिन्न सरकारी विभागों, मंत्रालयों को ग्रेड सी और ग्रेड डी कैटेगरी के तहत आवंटित किए गए हैं।

कैसे चेक करें

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए स्टेनोग्राफर टेंटेटिव वैकेंसी लिंक पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगी।
  • अब चेक करें और प्रिंटआउट लें।

8th Pay Commission : आखिर कितनी बढोतरी होंगी यूपी पुलिस कांस्टेबल की सैलरी में,देखे